📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

थाईलैंड-म्यामांर में भारी भूकंप से भीषण तबाही, भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

SHARE:

भीषण भूकंप से भारी तबाही
भीषण भूकंप से भारी तबाही

एजेंसियां

थाईलैंड और बैंकॉक में भयानक भूकंप आया है.  थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई निर्माणाधीन मकान गिर गए जिसमें कई लोग फंसे हुए हैं वहीं  म्यामांर में भी 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.  तीव्रता  थी.

दोनों ही देशों में आए इस भीषण भूकंप से कई लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग प्रभावित हुए, रेल, सड़क और हवाई यातायात बुर तरह से प्रभावित हुआ है.

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूंकप के झटकों की वजह से भारी संख्या में लोग इमारतों से लोग दूर भागते नज़र आ रहे हैं. भूकंप के बाद सड़कों में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ इससे पहले भी यहां तेज झटके वाले भूकंप आते रहे हैं। मौजूद आंकड़ों के अनुसार यहां 31 बार 7 मैग्नीट्यूड या उससे ज्यादा तेजी वाले भूकंप आ चुके हैं, जबकि रिक्टर स्केल पर 6 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक माना जाता है। 

म्यांमार के भूकंप प्रभावित वाले इलाकों में आपातकाल यानि इमरजेंसी घोषित किया गया है. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ मरने वालों की संख्या हज़ारों में हो सकती है.

पीएम मोदी ने हालात पर चिंता व्यक्त की

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप के हालात पर चिंता व्यक्त ज़ाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “म्यांमार और थाईलैंड में आए भीषण भूकंप से चिंतित हूं. ईश्वर से सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

इसके लिए हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है. साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है.”

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि बैंकॉक और थाईलैंड में आए भूकंप की स्थिति पर गंभीरतापूर्वक नज़र बनाए हुए है. दूतावास के सभी अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित है.

भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नबंर जारी किया गया है. ये नंबर है +66618819218. किसी भी तरह की मदद के लिए भारतीय नागरिकों को इस नंबर पर फोन करने की सलाह दी जाती है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.