📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है आज…जानिए ये दिन है कितना ख़ास?

SHARE:

धरती बचाओ..जीवन बचाओ PC- Internet
नई दिल्ली.  देश-विदेश में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर विषय बन गया है. हमारी पृथ्वी की तापमान लगातार बढ़ रहा है. इसका असर मौसम में भी देखने को मिलता है. कभी बेमौसम बारिश होती है तो कभी ज़रूरत से ज्यादा गर्मी होती है. ऐसे में पृथ्वी दिवस का महत्व और बढ़ जाता है. आइए जानते हैं क्या है इस वर्ष के पृथ्वी दिवस की थीम ?
पृथ्वी दिवस का महत्व
यूनेस्को शिखर सम्मेलन में पहली बार 1969 में सुझाव दिया गया कि हमें अपने प्लैनट को महत्व देने के लिए पृथ्वी दिवस मनाना चाहिए.
इसके बाद पहली बार 1970 में ये दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य पूरे संसार में धरती को बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में लोगों को जागरूक करना है।
इस साल के पृथ्वी दिवस का विषय है- “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”।
पृथ्‍वी दिवस का उद्देश्य
पृथ्‍वी दिवस मनाए जाने का उद्देश्य ये है कि लोगों को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाय.
धरती की रक्षा के लिए काम किया जाए. प्रकृति का संरक्षण किया जाए.  विकास के नाम पर धरती की सेहत के साथ खिलवाड़ न किया जाए.
धरती को स्वस्थ रखने के लिए देश में चल रहे स्‍वच्‍छता अभियान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लोगों अब पौधरोपण जैसे कार्यों का महत्व समझ रहे हैं.  हम सब को अपनी धरती को स्वस्थ रखने में अपना योगदान देना चाहिए
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.