📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

IPL: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया..जानिए किस खिलाड़ी पर लगा 12 लाख का जुर्माना?

SHARE:

PC- BCCI

नई दिल्ली. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए एक महत्वपूर्ण मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी ही घरेलू मैदान में हार गई.  मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया. आईपीएल के इस सीजन में ये दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार थी. आइए जानते हैं कि कैप्टन अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना क्यों लगा?

अक्षर पटेल पर क्यों लगा जुर्माना ?

अभी तक आपीएल के इस सीजन में अजेय रही दिल्ली कैपिटल्स को न केवल अपने होम ग्राउंड में हार का सामना करना पड़ा बल्कि कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख का जुर्माना भी लगाया.

अक्षर पटेल पर आरोप है कि उन्होंने आईपीएल के आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाा है. दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम पर आरोप लगा कि निर्धारित समय में धीमी ओवर गति रखी गई.

बीसीसीआई द्वारा आईपीएल की प्रेस रिलीज जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि, यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”

कैसा रहा दिल्ली बनाम मुंबई का मैच ?

दिल्ली कैपिटल्स  और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया था. जीत के लिए इस लक्ष्या का पीछा कर रही टीम ने एक वक्त में 2 विकेट में 135 रन बना लिए थे.

टीम तब तक मजबूत स्थिति में थी. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए करुण नायर 89 रन बनाकर आउट हो गए इसके बाद मैच का पूरी टीम 193 रन  ही बना सकी.

आखिरी कुछ ओवर में आशुतोष शर्मा ने बुमराह के ओवर में दो चौके लगाए, तब एक बार दिल्ली के लोगों को उम्मीद जगी कि टीम जीत सकती है लेकिन 19वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों में तीन रन ही बन पाए.

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई. जबकि चार बार लागातर जीत और 1 हार दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. पहले नंबर पर गुजरात टाइटन्स है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें