📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

असिस्टैंट प्रोफेसर से लेकर असिस्टैंट एडिटर तक की वैकेंसी…UPSC ने निकाली वैकेंसी…ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

UPSC ने Specialist Grade III Assistant Professor, Assistant Editor, Specialist Grade II, Assistant Public Prosecutor और Public Law Officer/District Litigation Officer/Law Officer जैसे कुल 212 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जाएगा। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली, करियर डेस्क
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के साथ-साथ दिल्ली सरकार और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के तहत अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के लिए Advertisement No. 11/2026 जारी किया है।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 212 पदों को भरा जाएगा। इनमें Specialist Grade III Assistant Professor, Assistant Editor, Specialist Grade II, Assistant Public Prosecutor और Public Law Officer/District Litigation Officer/Law Officer जैसे पद शामिल हैं।
कितने पदों के लिए है वैकेंसी?
यूपीएससी की इस भर्ती में अलग-अलग विभागों में कुल सात प्रकार के पद शामिल हैं। पदवार वैकेंसी इस प्रकार है:
पद
विभाग/संस्था
वैकेंसी
Specialist Grade III Assistant Professor (Anatomy)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
4
Specialist Grade III Assistant Professor (General Medicine)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
60
Assistant Editor
Indian Bureau of Mines, खान मंत्रालय
2
Specialist Grade II (Junior Scale) – Anaesthesiology
NDMC
1
Specialist Grade II (Junior Scale) – Pediatrics
NDMC
1
Assistant Public Prosecutor
Directorate of Prosecution, GNCTD
140
Public Law Officer/District Litigation Officer/Law Officer
Law and Justice Department, UT Ladakh
4
कुल
212
इस तरह सबसे अधिक 140 पद Assistant Public Prosecutor के हैं। इसके बाद Specialist Grade III Assistant Professor (General Medicine) के 60 और Anatomy के 4 पद हैं।
Post- Assistant Professor 
मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती में Specialist Grade III Assistant Professor के कुल 64 पद हैं। इनमें Anatomy के 4 और General Medicine के 60 पद शामिल हैं।
General Medicine के पद के लिए संबंधित मेडिकल योग्यता के साथ निर्धारित शिक्षण अनुभव जरूरी है। यूपीएससी के अनुसार, उम्मीदवार के पास पहली Post Graduate Degree हासिल करने के बाद संबंधित स्पेशियलिटी में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
Post- Assistant Editor 
यूपीएससी ने Indian Bureau of Mines, Ministry of Mines में Assistant Editor के 2 पद भी निकाले हैं। यह पद Journalism और Mass Communication से जुड़े उम्मीदवारों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है।
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Journalism या Mass Communication में Bachelor’s Degree होनी चाहिए।
वैकल्पिक रूप से Economics, Statistics या English विषय के साथ Bachelor’s Degree तथा कम से कम एक वर्ष का Journalism/Mass Communication Diploma भी मान्य है।
इसके अलावा, उम्मीदवार के पास Book Publishing Field में Publishing House, Newspaper, News Agency, Publicity Organisation या Government Organisation में तीन वर्ष का Editing and Publishing Experience होना चाहिए।
Assistant Editor पद के लिए Journalism/Mass Communication आदि में Master’s Degree को वांछनीय योग्यता माना गया है। साथ ही PageMaker, MS Office, Corel Draw, QuarkXPress या Photoshop जैसे Publishing Software पर काम करने का अनुभव भी desirable qualification में शामिल है।
Post- Assistant Public Prosecutor 
इस भर्ती में सबसे ज्यादा 140 पद Assistant Public Prosecutor के हैं। ये पद Directorate of Prosecution, Home Department, Government of NCT of Delhi के तहत हैं।
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Law Degree होनी चाहिए और Bar में तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है। पद का Pay Level-10 है। सामान्य/EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष और SC/ST के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।
Specialist Grade II के 2 पद
New Delhi Municipal Council (NDMC) में Specialist Grade II (Junior Scale) के दो पद हैं। इनमें एक पद Anaesthesiology और एक पद Pediatrics के लिए है।
इन पदों के लिए संबंधित मेडिकल योग्यता के साथ संबंधित स्पेशियलिटी में निर्धारित Post Graduate Degree/Diploma और अनुभव जरूरी है।
लद्दाख में भी निकली वैकेंसी
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के Law and Justice Department में Public Law Officer/District Litigation Officer/Law Officer के चार पद हैं।
इस पद के लिए Law में Bachelor’s Degree के साथ Bar में दो वर्ष का वास्तविक प्रैक्टिस अनुभव आवश्यक है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भर्ती लद्दाख के Domicile उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से है। वैध Domicile Certificate लद्दाख प्रशासन में Tehsildar द्वारा जारी होना चाहिए।
आवेदन की अंतिम तारीख
यूपीएससी के आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार:
  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 12 सितंबर 2026
  • अधिकांश पदों के लिए अंतिम तारीख: 2 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे तक
  • लद्दाख के पद के लिए अंतिम तारीख: 9 अक्टूबर 2026
उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए संबंधित पद की निर्धारित Closing Date को आधार माना जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को यूपीएससी के Online Recruitment Application Portal के माध्यम से आवेदन करना होगा। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए Account Creation, Universal Registration Number (URN), Common Application Form (CAF) और Post/Vacancy Specific Module की व्यवस्था की है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार:
  1. UPSC के Online Recruitment Application Portal पर जाएं।
  2. Account Create करें।
  3. Universal Registration Number (URN) प्राप्त करें।
  4. Common Application Form (CAF) भरें।
  5. संबंधित पद का Post/Vacancy Specific Module पूरा करें।
  6. शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन की सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  8. निर्धारित शुल्क, यदि लागू हो, जमा करें।
  9. आवेदन Submit करके Application Number सुरक्षित रखें।
यूपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की Essential Qualification, Experience, Age Limit और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। गलत जानकारी देने पर आवेदन खारिज होने के साथ आयोग द्वारा उम्मीदवार को भविष्य की भर्ती से डिबार भी किया जा सकता है।
Selection Process
इन पदों पर चयन Recruitment by Selection के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने की स्थिति में यूपीएससी Shortlisting Criteria अपना सकता है। आयोग जरूरत पड़ने पर Recruitment Test भी आयोजित कर सकता है और इसके बाद Interview लिया जा सकता है।
Official Notification
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले UPSC की Advertisement No. 11/2026 का पूरा विवरण जरूर पढ़ें।
आधिकारिक UPSC वेबसाइट: https://www.upsc.gov.in 
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://upsconline.nic.in
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया जाएगा…भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन है सेमीकॉन इंडिया