बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश ने राज्य के मैनपुरी और देवरिया जिलों में आंगनबाड़ी दोनों जिलों को मिलाकर कुल 552 रिक्त पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की स्थानीय महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
-
कुल पदों की संख्या: 552
-
मैनपुरी जिले में आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026
-
देवरिया जिले में आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
आवश्यक योग्यता-
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विभाग ने निम्नलिखित अनिवार्य नियम और योग्यताएं तय की हैं:
1. शैक्षणिक योग्यता
-
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा यानि इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है।
-
इससे अधिक योग्यता यानि ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
2. आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 35 वर्ष आयु की गणना नियमानुसार कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी।
-
आरक्षित श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
स्थानीय निवास की अनिवार्यता
-
आवेदिका का उसी जिले, ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए) या संबंधित वार्ड (शहरी क्षेत्रों के लिए) का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जहां के रिक्त पद के लिए वह फॉर्म भर रही हैं।
कैसे होगा सिलेक्शन?
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
अभ्यर्थियों के 10वीं और 12वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) द्वारा अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
-
सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए “New Registration” लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
-
पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
-
अपने आवश्यक दस्तावेज (जैसे 12वीं का रिजल्ट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र), फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://www.upanganwadibharti.in/
Post Views: 55


