📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

UGC ने 22 फर्ज़ी विश्वविद्यालयों की लिस्ट किया जारी…बड़ा सवाल…छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कब होगी सख्त कार्रवाई?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC ) ने हर साल की तरह इस साल भी देश के अलग अलग राज्यों में चल रहे फर्ज़ी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी किया है। इनमें से सबसे अधिक दिल्ली मेंं 10 फेक इंस्टीट्यूट्स हैं तो वहीं यूपी दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश हैं जहां पर 4-4 फर्जी संस्थान हैं। यहां से डिग्री लेने वालों का समय, पैसा और भविष्य सब बर्बाद होगा। इसलिए किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल करने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं किस राज्य में कितने फर्जी शिक्षण संस्थान हैं?

SHARE:

नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क

UGC यानि यूनीवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ज़िम्मेदारी है कि देश का भविष्य फर्जीवाड़े में न फंसे, इसके लिए हर साल UGC फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। कहने के लिए संबंधित राज्य सरकारों को ऑफिशियल लेटर लिखकर उनके राज्यों में चल रहे फर्जी संस्थानों के बारे में कार्रवाई करने को भी कह दिया जाता है लेकिन अगर सख्त कार्रवाई होती तो हर साल ये लिस्ट जारी नहीं होती।

इनमें से सबसे अधिक दिल्ली मेंं 10 फेक इंस्टीट्यूट्स हैं तो वहीं यूपी दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश हैं जहां पर 4-4 फर्जी संस्थान हैं। साक्षरता दर में सबसे आगे रहने वाले राज्य केरल में 2 तो पश्चिम बंगाल में भी 2, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में 1-1 फर्जी विश्वविद्यालयों के नाम यूजीसी की लिस्ट में शामिल हैं। यूजीसी ने इस साल देश में चल रहे 22 विश्वविद्यालयों को फर्जी बताया है जिसका अर्थ होता है कि अगर कोई भी छात्र इन विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करते हुए किसी भी सब्जेक्ट की कोई भी डिग्री लेता है तो उसे अमान्य और गैर कानूनी माना जाएगा। इस तरह से

देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक फेक यूनिवर्सिटीज के आंकडें आए हैं, जहां पर एजुकेशन मिनिस्ट्री है तो यूजीसी का हेड ऑफिस भी..इसके बाद भी जब यहां कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होती तो बाकी राज्यों में क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

दिल्ली में स्थित फर्जी शिक्षण संस्थान

  1. अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (AIIPHS)
  2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
  3. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय
  4. व्यावसायिक विश्वविद्यालय
  5. ADR-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, राजेंद्र प्लेस
  6. भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
  7. विश्वकर्मा स्वरोजगार मुक्त विश्वविद्यालय
  8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
  9. विश्व शांति संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (WPUNU), पीतमपुरा
  10. प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, कोटला मुबारकपुर

उत्तर प्रदेश में स्थित फर्जी शिक्षण संस्थान

11. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज

12.नेताजी सुभाष चंद्र बोस मुक्त विश्वविद्यालय, अलीगढ़

13. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ

14. महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय, नोएडा

आंध्र प्रदेश में स्थित फर्जी शिक्षण संस्थान

15. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर

16. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम

केरल में स्थित फर्जी शिक्षण संस्थान

17. अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक प्रोफेटिक मेडिसिन विश्वविद्यालय (IIUPM), कोझीकोड

18. सेंट जॉन्स विश्वविद्यालय, किशनट्टम

पश्चिम बंगाल में स्थित फर्जी शिक्षण संस्थान

19. भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता

20. वैकल्पिक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान, ठाकुरपुकुर

महाराष्ट्र में स्थित फर्जी शिक्षण संस्थान

21. राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर

पुडुचेरी में स्थित फर्जी शिक्षण संस्थान

22. बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, थिलास्पेट

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि कोई भी कोर्स करने के लिए किसी भी संस्थान में एडमिशन न लें। किसी भी तरह के विज्ञापन के मोह-माया में न पड़ें। कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही एडमिशन लें ताकि आपका करियर और फ्यूचर दोनों ही ब्राइट रहे।

अगर आपको ऐसे किसी फर्जी संस्थानों के बारे में कोई जानकारी है तो आप UGC को मेल करके जानकारी दे सकते हैं। आप इस आईडी पर मेल करें  ugcampc@gmail.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी