📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

डिफेंस की नॉलेज रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी ख़बर…इस बड़े मीडिया हाउस में बनें डिफेंस रिपोर्टर और एडिटर

देश के बड़े मीडिया संंस्थानों में से एक रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को डिफेंस रिपोर्टर और एडिटर की तलाश है। यदि आपको डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियोपॉलिटिक्स (भू-राजनीति) की गहरी समझ है, तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं योग्यता, अनुभव और आवेदन का तरीका

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने का शानदार मौका सामने आया है। देश के प्रमुख न्यूज़ नेटवर्क्स में से एक, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क अपने एडिटोरियल टीम का विस्तार कर रहा है। नेटवर्क की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (नोएडा) ऑफिस के लिए डिफेंस डोमेन ( में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।कौन-कौन से पदों के लिए निकली वैकेंसी

  1. डिफेंस रिपोर्टर
  2. करस्पॉन्डेंट
  3. सीनियर करस्पॉन्डेंट
  4. डिफेंस एडिटर
  5. डिप्टी एडिटर 

मुख्य जिम्मेदारियां

  • भारत और वैश्विक स्तर पर डिफेंस, मिलिट्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों को कवर करना।
  • फील्ड से ग्राउंड रिपोर्ट्स, लाइव ब्रॉडकास्ट, डिजिटल कंटेंट और एक्सक्लूसिव (ब्रेकिंग) खबरें देना।
  • डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट, सशस्त्र बलों  और सरकारी विभागों में मजबूत सोर्सेज (सूत्र) बनाना और उन्हें बनाए रखना।
  • प्रेस ब्रीफिंग, डिफेंस इवेंट्स, मिलिट्री एक्सरसाइज और हाई-लेवल मीटिंग्स को अटेंड और रिपोर्ट करना।
  • एडिटोरियल, प्रोडक्शन और डिजिटल टीमों के साथ मिलकर काम करना ताकि सटीक और निष्पक्ष पत्रकारिता सुनिश्चित हो सके।

आवश्यक योग्यता और अनुभव

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में डिग्री  या डिप्लोमा, डिफेंस सेक्टर में 4 से 6 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी)।
  • डिफेंस, कॉन्फ्लिक्ट, पॉलिटिकल या इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग का पुराना अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
  • डिफेंस अफेयर्स, सुरक्षा नीतियों, जियोपॉलिटिक्स और करंट अफेयर्स की मजबूत समझ।
  • बेहतरीन रिपोर्टिंग, राइटिंग (लेखन) और ऑन-ग्राउंड कम्युनिकेशन स्किल्स।
  • दबाव वाले माहौल और लगातार बदलते न्यूज़ एनवायरनमेंट में काम करने की क्षमता।
  • जरूरत पड़ने पर व्यापक रूप से यात्रा करने और फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स में काम करने की इच्छा।

आवेदन कैसे करें?

यदि आप दी गई योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो आप अपना अपडेटेड रिज्यूमे (Resume) और वर्क सैंपल्स नीचे दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं:Email: aakash.bhardwaj@republicworld.com

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 है। आवेदन करते समय ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में उस पद का नाम ज़रूर लिखें (जैसे: Application for the post of Defense Reporter) जिसके लिए आप अप्लाई कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें