नई दिल्ली (एजेंसी) : जम्मू कश्मीर के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार ठोस रणनीति बना रही है. पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर गए थे लेकिन दूसरे दिन यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस दिल्ली लौट. उन्होनें पहलगाम आतंकी हमले पर एक हाईलेवल इमरजेंसी मीटिंग करके आतंकियों के अंत को लेकर क्या प्लानिंग की है, आइए जानते हैं.
पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग
पीएम मोदी एयरपोर्ट से उतरते ही सबसे पहले आतंकी हमले को लेकर हाईलेवल मीटिंग की. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव शामिल थे. पीएम मोदी आज तड़के सुबह दिल्ली पहुंचे जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें आज देर रात भारत लौटना था लेकिन आतंकी हमले के मद्देनज़र उन्होंने अपनी य़ात्रा को बीच में छोड़कर दिल्ली आ गए हैं.
आतंकियों का होगा अंत
पीएम मोदी आज CCS यानि कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। पीएम के सऊदी अरब के दौर को बीच में छोड़कर आने का मतलब है कि पुलवामा की तरह पहलगाम में भी आतंकियों का अंत करने के लिए कुछ बड़ा प्लान किया जाएगा. आतंकियों का अंत करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है.
उधर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में पर्यटक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है. पहलगाम में आतंकियों ने इस बार धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मारी. इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए हैं जबकि 50 से अधिक घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पीएम ने आतंकी हमले की पूरी जानकारी ली और आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए ठोस रणनीति बनाई. इससे पहले कल पीएम मोदी ने सऊदी अरब से ही होम मिनिस्टर अमित शाह को फोन करके उन्हें घटनास्थल का दौरा करने को कहा था.
अमित शाह कल देर रात श्रीनगर पहुंच गए थे जहां उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करके हालात का जायजा लिया था.



