📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पहलगाम हमला: श्रीनगर से दिल्ली, मुंबई के लिए उड़ेगे स्पेशल विमान..एयरलाइंस को मिले निर्देश

SHARE:

एयरलाइंस को निर्देश किए गए जारी PC- Agency

नई दिल्ली (पीआईबी). जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की चारो ओर निंदा हो रही है. केंद्र सरकार आतंकियों को सबक सिखाने के लिए तैयारियां कर रही है. इस बीच वहां पर फंसे पर्यटकों को वापस लाने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने ज़रूरी कदम उठाए हैं.

एयरलाइंस को निर्देश

केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा है कि कश्मीर में हुए दुखद आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सुरक्षा और उनकी घरवापसी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

इसके तहत श्रीनगर से चार विशेष उड़ानें जिनमें से दो दिल्ली के लिए हैं और दो मुंबई के लिए हैं. इसकी व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही और अधिक निकासी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उड़ानों को तैयार रखा गया है।

एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ बैठक

विमानन मंत्री  राम मोहन नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक मीटिंग की. इसमें फैसला लिया गया कि कोई भी एयरलाइंस किराया नहीं बढ़ाएगी.

सामान्य किराए बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

इसके अलावा, श्री राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे राज्य सरकारों और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, मृतक व्यक्तियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। नागर विमानन मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों को संबोंधन…कहा…विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारी शक्ति के सपने को कुचल दिया…तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी और एंटी रिफॉर्म वाली पार्टियां हैं

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.