नई दिल्ली। करियर डेस्क
अगर आप मीडिया और कंटेंट के क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं और साथ ही Travel, Tourism एवं Sustainable Development जैसे विषयों में रुचि रखते हैं, तो Outlook Responsible Tourism का यह Editorial Trainee अवसर आपके लिए अच्छा मौका है
-
पद का नाम: Editorial Trainee
-
लोकेशन: नई दिल्ली
-
अनुभव: 0-2 वर्ष
-
भाषा: अंग्रेजी में बेहतरीन लेखन क्षमता
-
क्षेत्र: Editorial, Publishing, Content और Media
Editorial, publishing, content या media से जुड़े क्षेत्र में इंटर्नशिप अथवा trainee के रूप में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।
प्रमुख जिम्मेदारी
चयनित उम्मीदवार को editorial team के साथ मिलकर विभिन्न तरह के कंटेंट और प्रोजेक्ट्स पर काम करना होगा। प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:
1. Story Development और Research
उम्मीदवार को फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट के लिए रिसर्च, लेखन, एडिटिंग और प्रूफरीडिंग का काम करना होगा।
2. Visual और Asset Creation
बेसिक विजुअल एसेट, लेआउट और प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए Canva का इस्तेमाल करना आना चाहिए।
3. Editorial Support
न्यूजलेटर, कैंपेन, रिपोर्ट और विभिन्न editorial projects के लिए copywriting में सहयोग करना होगा।
4. Content Management
Content trackers और editorial calendars को अपडेट एवं मैनेज करना होगा। इसके लिए Microsoft Excel की जानकारी जरूरी है।
5. On-Ground Coverage
जरूरत पड़ने पर industry summits, events और अन्य initiatives में editorial support देना होगा।
जरूरी स्किल्स
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मजबूत English writing, editing, proofreading और storytelling skills होनी चाहिए। इसके अलावा:
-
Canva पर basic designing की जानकारी
-
Microsoft Excel का ज्ञान
-
अच्छी research और organisational skills
-
एक साथ कई कार्यों को संभालने की क्षमता
-
Travel और Tourism में रुचि
-
Sustainability और current affairs की समझ
आवश्यक योग्यता
Journalism, Mass Communication, English, Media, Publishing और Content Writing जैसे सब्जेक्ट्स के साथ डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना CV ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन भेजने के लिए ईमेल आईडी है:
careers@outlookindia.com
ईमेल की Subject Line में लिखें CV – EDITORIAL TRAINEE
उम्मीदवार आवेदन भेजने से पहले अपने CV में editorial writing, internship, content creation, research, Canva और अन्य संबंधित skills को स्पष्ट रूप से शामिल करें।
Post Views: 73


