📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NTA ने दिसंबर 2026 के लिए जारी किया UGC NET का नोटिफिकेशन…इस तारीख तक करें आवेदन

यूजीसी नेट परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) तथा पीएचडी प्रवेश से संबंधित पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। दिसंबर 2026 की परीक्षा में 87 विषय शामिल होने की जानकारी दी गई है।

SHARE:

PC- AI
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा दिसंबर में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
कब होगी परीक्षा?
  • प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 14 से 19 दिसंबर 2026
  • परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
87 विषयों में आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग पात्रता श्रेणियां निर्धारित की जाती हैं। इनमें जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर की पात्रता, सहायक प्रोफेसर तथा पीएचडी प्रवेश की पात्रता और केवल पीएचडी प्रवेश की पात्रता शामिल हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, इडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित है.
कैसे करें आवेदन?
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. दिसंबर 2026 आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. निर्देशों के अनुसार पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक विवरण और दस्तावेज जमा करें।
  5. निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
  7. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
यूजीसी नेट की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपने विषय के निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ पेपर-1 की भी तैयारी करनी चाहिए। नियमित अभ्यास, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन और समयबद्ध मॉक टेस्ट परीक्षा की तैयारी में मददगार हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
अगर किसी उम्मीदवार को UGC-NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने में कोई परेशानी होती है, तो कृपया 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क करें या UGC-NET दिसंबर 2026 से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल करें।
आधिकारिक वेबसाइट: https://ugcnet.nta.nic.in/
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें