नई दिल्ली। करियर डेस्क
NHAI Internship 2026-27:- NHAI का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश के तेजी से विकसित हो रहे राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र को करीब से समझने का अवसर देता है।
वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने, विशेषज्ञ अधिकारियों से सीखने और विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधन क्षेत्रों में अनुभव हासिल करने से विद्यार्थियों को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 20 अक्टूबर 2026 तक NHAI के आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कब होगी इंटर्नशिप?
Winter Internship Programme 2026-27 दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 तक लगभग एक महीने के लिए आयोजित किया जाएगा। वहीं Term Internship Programme 2027 जनवरी से जून 2027 तक छह महीने की अवधि का होगा।
विद्यार्थियों को अपने संस्थान के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर अपनी पसंदीदा इंटर्नशिप अवधि चुनने की सुविधा दी जाएगी।
1,080 से अधिक इंटर्नशिप सीटें
NHAI ने Winter Internship Programme के लिए 541 और Term Internship Programme के लिए 542 सीटें चिन्हित की हैं। इंटर्न्स को राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी 125 चालू परियोजनाओं के अलावा NHAI तथा Indian Highway Management Company Limited (IHMCL) के विभिन्न विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा।
इंटर्न्स को अनुभवी NHAI अधिकारियों के मार्गदर्शन में वास्तविक परियोजनाओं और कार्य-आधारित असाइनमेंट पर काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें योजना, निर्माण, संचालन एवं रखरखाव, परिसंपत्ति प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, कानून, वित्त, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
किन विद्यार्थियों के लिए है यह अवसर?
मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अंतिम वर्ष और पूर्व-अंतिम वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
प्रमुख पात्र विषयों में शामिल हैं:
-
जनर्लिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
-
सिविल इंजीनियरिंग
-
सूचना प्रौद्योगिकी
-
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग
-
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
-
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग
-
डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
-
BA LLB/कानून
-
जनसंचार एवं पत्रकारिता
-
राजभाषा
-
मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंधन
-
MA
-
MBA (HR/Finance/Marketing या समकक्ष)
NHAI ने तकनीकी संस्थानों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए IIT विद्यार्थियों के लिए 100 और NIT विद्यार्थियों के लिए 150 सीटें आरक्षित की हैं।
₹20,000 प्रति माह मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित इंटर्न्स को NHAI Internship Policy के प्रावधानों के अनुसार ₹20,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
NHAI Internship 2026-27: आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया NHAI के समर्पित ऑनलाइन इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से होगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में अपनी शैक्षणिक जानकारी, पसंदीदा इंटर्नशिप अवधि और उपलब्ध विकल्पों के अनुसार परियोजना स्थल की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी।
संस्थान आवेदनों का सत्यापन और अनुशंसा करेंगे। केवल संस्थान द्वारा अनुमोदित आवेदन ही NHAI के चयन के लिए मान्य होंगे। अंतिम परियोजना आवंटन विद्यार्थियों की योग्यता, प्राथमिकता और उपलब्धता के आधार पर NHAI द्वारा किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2026
-
संस्थानों द्वारा अनुशंसा की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2026
-
Winter Internship: दिसंबर 2026–जनवरी 2027
-
Term Internship: जनवरी–जून 2027
-
स्टाइपेंड: ₹20,000 प्रति माह
आधिकारिक आवेदन पोर्टल: https://internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in/
Post Views: 41


