📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NBT में यंग प्रोफेशनल से लेकर कंसल्टेंट तक की वैकेंसी…इस तारीख तक करें अप्लाई

नेशनल बुक ट्रस्ट में मीडिया, पब्लिक रिलेशन, इवेंट मैनेजमेंट और कंटेंट राइटिंग से जुड़े युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। कुल 11 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ है जिसमें 2 लाख रुपये तक सैलरी है। आइए जानते हैं कि किन किन पदों के लिए क्या है योग्यता, अनुभव और कैसे करना है आवेदन?

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
 नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) ने विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए वैकेंसी नोटिस जारी किया है। आधिकारिक विज्ञापन संख्या 126/2026/Estt. के तहत कुल 11 पद उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
मीडिया वालों के लिए अवसर
मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवार कंटेंट राइटर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ डिजिटल कंटेंट राइटिंग और मेटाडाटा निर्माण में कम से कम दो वर्ष का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को SEO आधारित कंटेंट, प्रेस रिलीज और आर्टिकल लिखने की जानकारी होनी चाहिए।
इवेंट मैनेजमेंट वालों के लिए अवसर
Cultural Curator, Young Professional और Emcee जैसे पदों में मास कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशंस, इवेंट मैनेजमेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े उम्मीदवारों को अवसर दिया गया है।
Emcee पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी पर मजबूत पकड़, पब्लिक स्पीकिंग, प्रेजेंटेशन, वॉयस मॉड्यूलेशन और लाइव कार्यक्रमों को संभालने की क्षमता जरूरी है।
Consultant पद पर 2 लाख रुपये तक सैलरी
इस भर्ती का सबसे अधिक पारिश्रमिक Consultant Grade-II (For Exhibition) पद के लिए निर्धारित है। चयनित उम्मीदवार को ₹1.45 लाख से ₹2 लाख प्रति माह तक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
हालांकि, इसके लिए संबंधित क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक का अनुभव और साहित्यिक महोत्सवों, बड़े आयोजनों, प्रदर्शनी तथा इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव आवश्यक है।
पद, योग्यता, अनुभव और वेतन
पद
पदों की संख्या
शैक्षणिक योग्यता
अनुभव
अधिकतम आयु
मासिक पारिश्रमिक
Consultant Grade-II (For Exhibition)
1
संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या 10+2 के बाद 4 वर्ष या अधिक अवधि की डिग्री
साहित्यिक महोत्सव/इवेंट के क्षेत्र में प्रोजेक्ट इंचार्ज के रूप में 15 वर्ष से अधिक अनुभव
50 वर्ष
₹1.45 लाख–₹2 लाख
Consultant Grade-I (For Exhibition)
1
संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या 10+2 के बाद 4 वर्ष या अधिक अवधि की डिग्री
साहित्यिक महोत्सव आदि में प्रोजेक्ट इंचार्ज/सुपरवाइजरी क्षमता में 10 वर्ष से अधिक अनुभव
45 वर्ष
₹80,000–₹1.25 लाख
Literary Festival Curator
1
साहित्य/मानविकी/सामाजिक विज्ञान में वरीयता के साथ स्नातक
साहित्यिक कार्यक्रम/इवेंट प्लानिंग में 5–7 वर्ष का अनुभव
32 वर्ष
₹60,000–₹70,000
Cultural Curator (Events & Exhibition)
1
मास कम्युनिकेशन/मानविकी/संबंधित विषय में स्नातक; PG डिग्री/डिप्लोमा वरीयता
सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेस्टिवल या प्रदर्शनी में 5–7 वर्ष का अनुभव
32 वर्ष
₹60,000–₹70,000
Content Writer
1
संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन, अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान
डिजिटल कंटेंट राइटिंग, मेटाडाटा, SEO, प्रेस रिलीज/आर्टिकल लेखन में कम से कम 2 वर्ष
40 वर्ष
₹40,000–₹50,000
Young Professional (For Exhibition)
1
मास कम्युनिकेशन/मैनेजमेंट/मानविकी या संबंधित विषय में स्नातक; PG डिग्री/डिप्लोमा वरीयता
इवेंट, प्रदर्शनी, सम्मेलन/फेयर या पब्लिक प्रोग्राम की योजना और संचालन में कम से कम 5 वर्ष
32 वर्ष
₹60,000–₹70,000
Emcee (Master of Ceremonies)
1
जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन/मानविकी या समकक्ष विषय में स्नातक
सार्वजनिक कार्यक्रम, साहित्यिक फेस्टिवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम या सम्मेलन की एंकरिंग/मॉडरेशन में कम से कम 3 वर्ष
45 वर्ष
₹30,000–₹40,000
Hindi Adhikari (Retired Govt. Employee)
1
हिंदी में मास्टर डिग्री; अंग्रेजी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय या डिग्री स्तर पर माध्यम
सरकारी संगठनों में कम से कम 10 वर्ष Rajbhasha Adhikari के रूप में कार्य अनुभव
65 वर्ष से कम
विभागीय व्यय विभाग के नियमों के अनुसार
Assistant Section Officer (ASO)
1
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
केंद्र/राज्य सरकार, स्वायत्त निकाय या PSU से Section Officer या उससे ऊपर के स्तर से सेवानिवृत्त; अनुशासनात्मक मामलों, भर्ती नियम, प्रमोशन/डेपुटेशन और रोस्टर आदि का अनुभव
65 वर्ष तक
₹40,000–₹50,000
Admin. Executive
1
अंग्रेजी ऑनर्स/मानविकी में स्नातक या मजबूत अंग्रेजी संचार कौशल वाला स्नातक
सरकारी कार्यालय/शैक्षणिक संस्थान/प्रतिष्ठित संगठन में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंस/कोऑर्डिनेशन में कम से कम 3 वर्ष
32 वर्ष
लगभग ₹40,000–₹50,000
Executive Assistant
1
अंग्रेजी ऑनर्स/मानविकी में स्नातक या मजबूत अंग्रेजी संचार कौशल वाला स्नातक
ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, फाइलिंग, ड्राफ्टिंग और नोटिंग में कम से कम 3 वर्ष
35 वर्ष
न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत ₹24,365 प्रति माह
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/tuesday-august-18-20265-31-00-pmvacancy-notice-for-the-various-posts-on-a-contractual-basis-18082026.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें