📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

भारी उद्योग मंत्रालय में निकली कंसलटेंट की वैकेंसी, ₹1.45 लाख प्रति माह है सैलरी…ऐसे करें अप्लाई

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय (- MHI) ने कंसलटेंट ग्रेड-2 (तकनीकी) के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती पूरी तरह से अनुबंध (Contract Basis) के आधार पर की जा रही है। आइए जानते हैं इस पद के लिए क्या है योग्यता और कैसे करना है आवेदन

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क 
भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने कंसलटेंट ग्रेड-2 (टेक्निकल) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक, योग्य और अनुभवी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
पद का विवरण 
  • पद का नाम: कंसलटेंट ग्रेड-2 – टेक्निकल 
  • कुल पदों की संख्या: 01 (एक)
  • मासिक वेतन (Remuneration): ₹1,45,000/- प्रति माह (समेकित). इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सालाना अधिकतम 10% तक की वेतन वृद्धि भी मिल सकती है.
  • कार्यस्थल (Job Location): नई दिल्ली.
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
  • अनिवार्य योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE/B.Tech या संबंधित विषय में मास्टर  डिग्री होनी चाहिए.
  • वांछनीय योग्यता: M.Tech, M.S. करने वाले या रिसर्च और पब्लिश्ड पेपर्स का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. उम्मीदवारों को MS Office का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.
  •  नोट– मंत्रालय के तकनीकी प्रभागों से डेवलपमेंट ऑफिसर/सीनियर डेवलपमेंट ऑफिसर/इंडस्ट्रियल एडवाइजर के रूप में सेवानिवृत्त अधिकारी भी इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे).
2. कार्य अनुभव (Work Experience)
  • उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 08 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.
  • उम्मीदवार को पीएसयू (PSU), सरकारी अनुसंधान संगठन या विनिर्माण उद्योग/कैपिटल गुड्स/भारी इंजीनियरिंग और मशीन टूल्स के क्षेत्र में काम करने का अनुभव और समझ होनी चाहिए.
  • सरकारी विभागों में कार्य करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी.
3. आयु सीमा (Age Limit)
  • 01 जून 2026 को उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  • सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कार्य विवरण (Job Description)
चयनित कंसलटेंट को भारी इंजीनियरिंग, मशीन टूल उद्योग और एडवांस्ड/डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग (Industry 4.0) से जुड़ी विभिन्न नीतियों, परियोजनाओं, योजनाओं और कैबिनेट नोट्स की तकनीकी जांच करनी होगी. इसके अलावा वे कौशल विकास (Skill Development) और मशीनरी के तकनीकी नियमों से जुड़े मामलों को भी संभालेंगे.
अनुबंध की अवधि 
प्रारंभिक अनुबंध की अवधि 2 वर्ष की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर साल-दर-साल (1-1 वर्ष के लिए) आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यह नियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक ही सीमित रहेगी.
चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें? 
  1. शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू: प्राप्त आवेदनों में से योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिन्हें बाद में ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
  2. आवेदन का तरीका: इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.heavyindustries.gov.in) पर जा सकते हैं या विज्ञापन में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 08 मई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर.अप्लाई करना है।
अधिक जानकारी और विस्तृत दिशानिर्देशों के लिए उम्मीदवार भारी उद्योग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मूल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
https://www.heavyindustries.gov.in/sites/default/files/2026-05/advertisement_grade-2_mhi.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के व्यापारियों को दी अच्छी ख़बर… दिल्ली में कहा…बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए ‘अमेरिका फर्स्ट वीजा शेड्यूलिंग टूल’ जल्द होगा शुरू..मोदी और ट्रंप की दोस्ती को बताया बेहद मजबूत

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने देश के 9 लॉ कॉलेजों में वर्ष 2026-27 के लिए  नए एडमिशन की रोक लगाई …तय मानकों के अनुसार शिक्षकों की कमी, खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, लाइब्रेरी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हुई कार्रवाई