मुंबई. एंटरटेनमेंट डेस्क
करन जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस एक बड़ी थिएट्रिकल फिल्म पर ज़ोर शोर से काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का टाइटल ‘कभी खुशी कभी गम 2’ हो सकता है. वैसे अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली ये एक बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्म होगी।
फिल्म की स्क्रिप्ट हुई फाइनल
करन जौहर की साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ बॉलीवुड की एक सुपरहिट फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन,शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म की कहानी और गीत-संगीत लोगों के दिलों को छू गया था।
अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ‘कभी खुशी कभी गम-2’ के बड़े ही भव्य लेवल पर शूट किया जाएगा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है। फिलहाल इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का कार्य चल रहा है और जल्द ही इसके लीड एक्टर्स भी कास्ट कर लिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्लासिक कहानी को नए दौर की संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस फिल्म के मेकर्स मूल फिल्म की भावनात्मक गहराई और पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखते हुए आधुनिक दर्शकों को ध्यान में रखकर कहानी गढ़ रहे हैं।
कब शुरू होगी शूटिंग?
धर्मा प्रोडक्शंस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है। यह एक एक रोमांटिक और इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म की कास्टिंग में दो बड़े मेल और फीमेल एक्टर्स से बात चल रही है।
फिलहाल ‘कभी खुशी कभी ग़म–2’ को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार है, लेकिन यदि यह प्रोजेक्ट शुरू होता है तो यह बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो सकता है। फैंस को अब मेकर्स की ओर से जल्द बड़ी घोषणा की उम्मीद है।


