📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

डिफेंस,पुलिस,अपराध विज्ञान,साइबर सुरक्षा में है बहुत अवसर..रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से पढ़कर बनाएं करियर

रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी करियर के व्यापक अवसर होते हैं। झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, रांची स्थित एक सरकारी यूनीवर्सिटी है जहां पर पुलिस विज्ञान, अपराध विज्ञान, साइबर सुरक्षा, फोरेंसिक साइंस, जैसे सब्जेक्ट्स की अच्छी पढ़ाई होती है। यहां से कोर्स करने के बाद डिफेंस सेक्टर, पुलिस, सुरक्षा कंपनियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और साइबर सुरक्षा फर्मों में प्लेसमेंट होता है। आइए एडमिशन प्रोसेस और करियर स्कोप के बारे में जानते हैं

SHARE:

PC- JRSU

नई दिल्ली. करियर डेस्क। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (JRSU) झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है। यह एक स्टेट यूनीवर्सिटी है जिसकी स्थापना झारखंड सरकार द्वारा झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 के अंतर्गत हुई थी।

प्रमुख कोर्सेज 
इस विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन लेवल पर कई प्रोफेशनल कोर्सेज होते हैं। यहां पर पुलिस विज्ञान, अपराध विज्ञान, साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान जैसे कोर्सेज होते हैं।
कोर्स का नाम स्तर अवधि एडमिशन के लिए पात्रता
B.Sc. Forensic Science स्नातक (UG) 3 वर्ष 12वीं (Science) पास, न्यूनतम ~50% अंक
B.Sc. Computer Application & Cyber Security स्नातक (UG) 3 वर्ष 12वीं पास (Science/Maths वांछनीय)
B.B.A. Security Management स्नातक (UG) 3 वर्ष 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से)
M.Sc. Forensic Science पोस्ट ग्रेजुएट (PG) 2 वर्ष B.Sc. Forensic Science / संबंधित विषय से ग्रेजुएशन
M.A./M.Sc. Criminology पोस्ट ग्रेजुएट (PG) 2 वर्ष किसी भी विषय से ग्रेजुएशन
Diploma in Police Science (DPS) डिप्लोमा 1 वर्ष 12वीं पास
PG Diploma in Industrial Security & Fire Safety Management PG डिप्लोमा 2 वर्ष किसी भी विषय से ग्रेजुएशन
PG Diploma in Disaster Management PG डिप्लोमा 1 वर्ष ग्रेजुएशन पास
Certificate in Police Science (CCPS) सर्टिफिकेट 1 वर्ष 10वीं पास
यहां अलग अलग कोर्सेज की अलग अलग बहुत ही सामान्य फीस है। ये फीस 30 से 50 हज़ार रुपये सालाना है, जो  बहुत ही किफायती है। इस यूनीवर्सिटी का कैंपस 20 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर छात्रों के लिए लाइब्रेरी और एडवांस लैब उपलब्ध हैं। इसके अलावा हॉस्टल, स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

एडमिशन प्रॉसेस

अधिकांश UG, PG, Diploma, Certificate कोर्सेज में क्वालिफाइंग मार्क्स (12वीं/Graduation) और इंटरव्यू के बाद डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के ज़रिए एडमिशन होते है। वहीं कुछ प्रोफेशनल कोर्सेज में Entrance Test के ज़रिए भी एडमिशन होते हैं।
करियर स्कोप
लक्ष्य उपयुक्त कोर्स
पुलिस / जांच क्षेत्र Forensic, Criminology, Police Science
साइबर क्राइम / IT Cyber Security
सिक्योरिटी मैनेजमेंट BBA / PG Diploma Security
रिसर्च / टीचिंग PG + PhD
NGO / Disaster Work Disaster Management

 

ज्यादा जानकारी के लिए यूनीवर्सिटी के इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://www.jrsu.ac.in/

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी