📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

IIMC में असिस्टैंट रजिस्ट्रार, असिस्टैंट एडिटर समेत कई पदों पर निकली रिगुलर वैकेंसी…जानिए क्या है योग्यता, कैसे करें अप्लाई?

IIMC यानि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन देश के सबसे अच्छे मीडिया संस्थानों में से एक है। संस्थान ने अपने अपने मेन कैंपस दिल्ली और रीजनल कैंपसेस आइजोल (मिजोरम), अमरावती (महाराष्ट्र), ढेंकनाल (ओडिशा), जम्मू (जम्मू और कश्मीर) और कोट्टायम (केरल) के लिए लाइब्रेरी-इंफार्मेशन ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टैंट रजिस्ट्रार, असिस्टैंट एडिटर, सीनियर रिसर्च असिस्टैंट समेत कई पदों में स्थाई भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

PC- IIMC

नई दिल्ली. करियर डेस्क। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 1965 में स्थापित भारतीय जनसंचार संस्थान, जनसंचार शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण का एक प्रमुख संस्थान है।

IIMC की ओर से नॉन टीचिंग कैटेगरी में कई पोस्ट के रिगुलर अप्वाइंटमेंट के लिए रिक्रुटमेंट का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आइए जानते हैं किस पोस्ट के लिए क्या है योग्यता ?

पोस्ट- लाइब्रेरी-इंफार्मेशन ऑफिसर

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स डिग्री

अनुभव- कम से कम 5 साल का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष


पोस्ट- असिस्टैंट एडिटर (डेप्युटेशन के आधार पर सिलेक्शन)

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से जनर्लिज्म,मास कम्युनिकेशन, या सोशल साइंस, या लिटरेचर में मास्टर्स डिग्री

अनुभव- कम से कम 5 साल का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 56 वर्ष


पोस्ट- असिस्टैंट रजिस्ट्रार

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री

अनुभव-  सेक्शन ऑफिसर (एसओ) के रुप में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष


पोस्ट- सेक्शन ऑफिसर

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री

अनुभव- यूडीसी के रुप में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 35 वर्ष


पोस्ट- सीनियर रिसर्च असिस्टैंट

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से जनर्लिज्म,मास कम्युनिकेशन, या सोशल साइंस में मास्टर्स डिग्री

अनुभव- रिसर्च के फील्ड में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष


पोस्ट- यूडीसी

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से बैचलर्स डिग्री

अनुभव- एलडीसी के रुप में काम करने का कम से कम 2 साल का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 32 वर्ष


पोस्ट- स्टेनोग्राफर

योग्यता– किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से बैचलर्स डिग्री

अनुभव–  स्टेनोग्राफी के रुप में हिंदी या अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टॉयपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टॉयपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए

उम्र सीमा– अधिकतम 32 वर्ष


आवेदन कैसे करें-

 इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://iimcnt.samarth.edu.in/index.php/site/login

ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें

https://iimc.gov.in/files/vacancy_document/Advertisement-non-teaching-2025.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.