📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

IGNOU में जनर्लिज्म समेत कई विभागों में निकली फैकल्टी मेंबर्स की वैकेंसी…इस तारीख तक करें अप्लाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनर्लिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज समेत कई स्कूलों के लिए फैकल्टी रिक्रुटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है। विभिन्न विषयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइए जानते हैं इस डॉयरेक्ट भर्ती से संबंधित डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) देश का एक प्रमुख केंद्रीय मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1985 में संसद के अधिनियम द्वारा की गई थी। विश्वविद्यालय का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह भर्ती विभिन्न Schools of Studies में Direct Recruitment के आधार पर की जाएगी। विज्ञापन संख्या 01/2026/ACD है और इसकी तारीख 19 सितंबर 2026 है।
कितने पदों पर हो रही है भर्ती?
IGNOU के जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 43 शिक्षण पद उपलब्ध हैं। इनमें:
  • Professor – 21 पद
  • Associate Professor – 16 पद
  • Assistant Professor – 6 पद
पदों का वितरण विभिन्न विषयों और आरक्षण श्रेणियों के अनुसार किया गया है। विज्ञापन में पिछले वर्षों में विज्ञापित SC, ST और OBC की backlog vacancies को भी शामिल किए जाने की बात कही गई है।
किन विषयों में है वैकेंसी?
भर्ती IGNOU के कई Schools of Studies में की जाएगी। इनमें प्रमुख विषय इस प्रकार हैं:
School
विषय/पद
School of Humanities
English, Urdu
School of Social Sciences
Anthropology, Sociology
School of Sciences
Biochemistry, Chemistry, Physics, Statistics, Geology
School of Continuing Education
Child Development, Home Science, Nutritional Science
School of Management Studies
Commerce
School of Health Sciences
Health Science, Nursing
School of Law
Law
School of Journalism and New Media Studies
Journalism & New Media Studies
School of Tourism, Hospitality Service Sectoral Management
Tourism and Hospitality Service
School of Interdisciplinary & Transdisciplinary Studies
Environment Studies, Interdisciplinary & Transdisciplinary Studies
School of Social Work
Social Work
School of Foreign Languages
Foreign Languages
School of Translation Studies and Training
Translation Studies and Training
School of Performing and Visual Arts
Visual Arts (Painting)
विशेष रूप से Journalism & New Media Studies में Professor का 1 पद (UR) तथा Assistant Professor के 2 पद (SC और OBC) निर्धारित किए गए हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
IGNOU के विज्ञापन में 7th CPC के अनुसार निम्न Academic Pay Levels दिए गए हैं:
Professor:
Academic Level 14 — ₹1,44,200 से ₹2,18,200 प्रति माह
Associate Professor:
Academic Level 13A — ₹1,31,400 से ₹2,17,100 प्रति माह
Assistant Professor:
Academic Level 10 — ₹57,700 से ₹1,82,400 प्रति माह

वास्तविक वेतन एवं अन्य सेवा लाभ विश्वविद्यालय/सरकारी नियमों के अनुसार लागू होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?
विज्ञापन के अनुसार न्यूनतम पात्रता शर्तें UGC Regulations, 2018 और उसके बाद के संशोधनों के अनुसार निर्धारित होंगी।
उम्मीदवारों को संबंधित पद और विषय के लिए विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को IGNOU के विस्तृत विज्ञापन में जरूर देखना चाहिए।
SC/ST/OBC/EWS/PwBD श्रेणी में आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। विज्ञापन के अनुसार OBC (NCL) प्रमाण-पत्र वित्तीय वर्ष 2026-27 का होना चाहिए और Central Government jobs के लिए मान्य होना चाहिए।
IGNOU Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
विवरण
तारीख
विज्ञापन जारी
19 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू
20 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
20 अक्टूबर 2026
Hard Copy भेजने की अंतिम तिथि
30 अक्टूबर 2026
पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवार भी ध्यान दें
जिन उम्मीदवारों ने IGNOU के पूर्व विज्ञापन 02/2022/ACD (31 दिसंबर 2022) और 02/2023/ACD (15 अक्टूबर 2023) के तहत unfilled teaching positions के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी इस भर्ती के लिए updated information के साथ fresh application करना होगा।
हालांकि, पहले आवेदन शुल्क जमा करने का प्रमाण प्रस्तुत करने पर ऐसे उम्मीदवारों को application fee से छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
  1. IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment/Academic Coordination Division से संबंधित भर्ती लिंक खोलें।
  3. विस्तृत विज्ञापन में अपनी eligibility और subject-wise requirements जांचें।
  4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक certificates/documents अपलोड करें।
  6. आवेदन प्रक्रिया पूरी करके submitted application का printout सुरक्षित रखें।
  7. आवश्यक self-attested documents के साथ hard copy को निर्धारित पते पर भेजें।
Hard Copy भेजने का पता:
Director, Academic Coordination Division,
Indira Gandhi National Open University,
Maidan Garhi, New Delhi – 110068
Hard copy Registered Post/Speed Post के माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक पहुंचनी चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक
IGNOU का आधिकारिक Recruitment Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें