इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज और लखनऊ बेंच के लिए संविदा के आधार पर ‘रिसर्च एसोसिएट्स’ की भर्ती के लिए योग्य विधि स्नातकों (Law Graduates) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.
-
पद का नाम: रिसर्च एसोसिएट (Research Associate)
-
नियत मानदेय (Honorarium): ₹40,000 प्रति माह (इसमें कोई अतिरिक्त भत्ता या आवासीय सुविधा शामिल नहीं है).
-
कार्यकाल: यह नियुक्ति पूर्णतः अनुबंध के आधार पर 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है.
-
शैक्षणिक योग्यता:
-
उम्मीदवार ने शैक्षणिक सत्र 2024, 2025 या 2026 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त किसी भी कॉलेज/विश्वविद्यालय से 3-वर्षीय या 5-वर्षीय एलएलबी (LL.B.) की डिग्री पूरी की हो या कर रहा हो.
-
जो छात्र 2026 में अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
-
एलएलबी परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है.
-
डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग आदि से जुड़े कंप्यूटर एप्लीकेशंस का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है.
-
-
आयु सीमा: आवेदन वर्ष के 1 जुलाई को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
-
आवेदन शुल्क: ₹500 (इसके अतिरिक्त लागू बैंक शुल्क अलग से ऑनलाइन देय होगा).
क्या है चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों की होगी, जिसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है:
-
स्टेज A – वेटेज मार्क्स (20 अंक): यह आपके शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या रिकॉर्ड पर आधारित होगा:
-
भाषा (10 अंक): 10वीं या 12वीं में हिंदी (5 अंक) और अंग्रेजी (5 अंक) में प्राप्त अंकों के आधार पर.
-
अकादमिक (5 अंक): एलएलबी के गत वर्षों के औसत प्रतिशत के आधार पर.
-
सह-पाठ्यचर्या (5 अंक): मूट कोर्ट (Moot Court) में भागीदारी या कानूनी शोध पत्र (Research Paper) प्रकाशन के आधार पर.
-
-
स्टेज B – स्क्रीनिंग टेस्ट (60 अंक): इसमें 1 घंटे की अवधि का वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्नपत्र होगा.
-
स्टेज C – साक्षात्कार / इंटरव्यू (20 अंक): बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे.
आवश्यक नियम और शर्तें
-
कार्य: सफल उम्मीदवारों को माननीय न्यायाधीशों के साथ संबद्ध किया जाएगा. उन्हें कानूनी बिंदुओं पर शोध करना, ड्राफ्टिंग, नोट शीट तैयार करना, केस फाइलों का रख-रखाव और अदालती कार्यवाही के दौरान नोट्स लेना जैसे कार्य करने होंगे.
-
प्रैक्टिस पर रोक (Restriction on Practice): अनुबंध समाप्त होने की तिथि से 2 वर्ष तक, रिसर्च एसोसिएट उस माननीय न्यायाधीश के समक्ष किसी भी मामले में पेश नहीं हो सकेंगे, जिनके साथ वे संबद्ध थे.
-
अयोग्यता: कोई भी उम्मीदवार जिसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित है या चार्जशीट दाखिल है, वह पात्र नहीं होगा. इसके अलावा, जो उम्मीदवार पहले उच्च न्यायालय में रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्य कर चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते.
महत्वपूर्ण तारीखें
-
विज्ञापन जारी होने की तिथि: 01 जून 2026
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 जून 2026
-
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
-
भुगतान विवरण अपडेट करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
-
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची: 31 जुलाई 2026
-
स्क्रीनिंग और इंटरव्यू टेस्ट की तिथि: 08 अगस्त 2026
-
मेरिट सूची (Merit List) जारी होने की तिथि: सितंबर 2026 का पहला सप्ताह
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट http://www.allahabadhighcourt.in पर क्लिक करें
Post Views: 52



