📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

बिहार के इस सरकारी संस्थान में PRO, Editor, Electronic Media Specialist की निकली वैकेंसी…इस तारीख करें अप्लाई

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), पटना के द्वारा, एडिटर, पीआरओ, आईटी स्पेशलिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्पेशलिस्ट समेत कई पदों पर शुरूआत में 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर वैकेंसी निकली है। आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए क्या है योग्यता, अनुभव और कैसे करना है आवेदन?

SHARE:

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन, रोकथाम, न्यूनीकरण और पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध एक शीर्ष निकाय है।
प्राधिकरण द्वारा योग्य, अनुभवी एवं इच्छुक भारतीय नागरिकों से संविदा के आधार पर विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। प्रारंभिक नियुक्ति 3 वर्ष के लिए होगी। कार्य निष्पादन के आधार पर इसे अधिकतम 2 वर्ष तक और विस्तारित किया जा सकेगा।
पदों का विवरण
क्र. सं.
पद का नाम
कुल पद
आवश्यक योग्यता एवं अनुभव
मासिक पारिश्रमिक
1.
आईटी स्पेशलिस्ट (IT Specialist)
01
योग्यता: IT, कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।
अनुभव: न्यूनतम 08 वर्ष।
₹1,50,000/-
2.
वरिष्ठ संपादक (Senior Editor)
01
योग्यता: जर्नलिज्म, मीडिया स्टडीज या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।
अनुभव: न्यूनतम 05 वर्ष।
₹1,25,000/-
3.
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO)
01
विस्तृत विवरण हेतु आधिकारिक वेबसाइट देखें।
₹80,000/-
4.
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विशेषज्ञ
01
योग्यता: जर्नलिज्म/मीडिया स्टडीज में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation)।
अनुभव: न्यूनतम 05 वर्ष।
प्राधिकरण के नियमानुसार
महत्वपूर्ण शर्तें
  • उम्र सीमा: आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • वार्षिक वेतन वृद्धि: वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर मासिक मानदेय में वृद्धि निम्न प्रकार से होगी:
    • सर्वोत्कृष्ट: 5%
    • उत्कृष्ट: 4%
    • बहुत उत्तम: 3%
    • उत्तम: 2%
    • सामान्य: 1%
  • विस्तृत योग्यता एवं शर्तों की जानकारी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.bsdma.org पर उपलब्ध है।
आवेदन प्रक्रिया
  1. आवेदन भेजने का माध्यम:
    • आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर, सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) प्रतियों के साथ केवल पंजीकृत डाक (Registered Post) / स्पीड पोस्ट (Speed Post) से भेजें।
    • हाथों-हाथ (By Hand) जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  2. आवेदन पत्र भेजने का पता:  सचिव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA)डी-ब्लॉक, 5वीं मंजिल, सरदार पटेल भवन, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना – 800023
  3. अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक)। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  4. लिफाफे पर निर्देश: प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या एवं आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है।
  5. आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंक:
    • आवेदन पत्र प्राधिकरण की वेबसाइट www.bsdma.org के Career सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।
    • अधिक जानकारी एवं आधिकारिक अधिसूचना हेतु यहाँ क्लिक करें (PDF)
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

खेलमंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया…गोल्ड मैडल जीतने वालों को 30 लाख रु, सिल्वर मैडल जीतने वालों को 20 लाख रु. और ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख रु. इनाम स्वरूप दिए गए