📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

IIMC में मीडिया फैकल्टी बनने का मौका…जानिए क्या है योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया?

भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली ने अपने विभिन्न परिसरों में अनुबंध (Contract Basis) के आधार पर टीचिंग पोस्ट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं: आइए जानते हैं इस भर्ती से संबंधित आवश्यक डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन  (IIMC), देश का प्रमुख मीडिया शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान है। इस संस्थान को अब डीम्ड यूनीवर्सिटी का दर्जा भी मिल चुका है।
यहां पर Contract Basis के आधार पर शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है:
पदों का विवरण एवं वेतन
पद का नाम
कुल पद
स्थान/कैंपस
समेकित वेतन (प्रति माह)
अधिकतम आयु
सहायक प्रोफेसर
03
• ढेंकनाल: 1 (MA CC & Brand Mgmt)
• नई दिल्ली: 1 (PGD English Journalism)
• अमरावती: 1 (PGD English Journalism)
₹57,700/-
55 वर्ष
एकेडमिक एसोसिएट
04
• नई दिल्ली: 4
₹40,000/-
40 वर्ष
पात्रता एवं योग्यता
1. सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor)
  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित/संबद्ध विषय (पत्रकारिता, जनसंचार, प्रबंधन, डिजिटल मीडिया, लॉ आदि) में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • अनिवार्य परीक्षा: UGC-NET / SLET / SET उत्तीर्ण होना अनिवार्य, या UGC नियमों के तहत Ph.D. डिग्री धारक (नियमानुसार छूट)।
  • अनुभव: संबंधित क्षेत्र/मीडिया इंडस्ट्री या शिक्षण में न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव
2. एकेडमिक-कम-टीचिंग एसोसिएट (Academic Associate)
  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री अथवा 55% अंकों के साथ स्नातक + मास मीडिया/जर्नलिज्म में PG Diploma(NET / Ph.D. धारकों को प्राथमिकता)
  • अनुभव: मीडिया संस्थान, विज्ञापन/पीआर एजेंसी या शिक्षण में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव
कार्यकाल एवं मुख्य जिम्मेदारियां
  • अवधि: शुरुआत में 2 अकादमिक सेमेस्टर के लिए (प्रदर्शन के आधार पर विस्तार संभव)।
  • शिक्षण कार्य: सहायक प्रोफेसर के लिए प्रति सप्ताह न्यूनतम 16 घंटे तथा एकेडमिक एसोसिएट के लिए 10–12 घंटे का प्रत्यक्ष शिक्षण अनिवार्य है।
  • उपस्थिति: भारत सरकार के नियमानुसार बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।
आवेदन प्रक्रिया एवं तिथियां
  • आवेदन शुल्क: ₹500/- (प्रति पद)।
    • भुगतान “Indian Institute of Mass Communication” के पक्ष में देय Demand Draft या SBI बैंक खाते (A/C: 40321700410 | IFSC: SBIN0001076) में ऑनलाइन ट्रांसफर द्वारा किया जा सकता है।
  • आवेदन कैसे करें:
    1. भरे हुए आवेदन पत्र और CV की सॉफ्ट कॉपी iimcrecruitmentcell@gmail.com पर ईमेल करें।
    2. हार्ड कॉपी (प्रमाण पत्रों एवं शुल्क रसीद के साथ) उप कुलसचिव, आईआईएमसी, जेएनयू नया परिसर, नई दिल्ली – 110067 के पते पर भेजें।
  • अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार (ऑनलाइन/ऑफलाइन) के माध्यम से।
असिस्टैंट प्रोफेसर पद से संबधित पूरी जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://iimc.gov.in/files/vacancy_document/Advertisment.pdf
एकेडमिक-कम-टीचिंग एसोसिएट पद से संबधित पूरी जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें-

https://iimc.gov.in/files/vacancy_document/Advertisement-for-Academic-Associate.pdf

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया जाएगा…भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन है सेमीकॉन इंडिया