📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

प्रसार भारती ने 29 पदों पर कॉपी एडिटर्स की भर्ती के मांगे आवेदन…जानिए कैसे होगा सिलेक्शन?

प्रसार भारती ने आकाशवाणी और दूरदर्शन के रीजनल न्यूज यूनिट (आरएनयू) में संविदा के आधार पर 29 पदों के लिए कॉपी एडिटर की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फिलहाल ये नियुक्ति 1 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर होगी जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट के लिए क्या है योग्यता, अनुभव, वेतन और कैसे होगा चयन?

SHARE:

PC- Prasar Bharti

नई दिल्ली. करियर डेस्क.  प्रसार भारती की ओर से दूरदर्शन के 31 और आकाशवाणी के 44 रीजनल न्यूज यूनिट्स और हेड ऑफिस के लिए कॉपी एडिटर की वैकेंसी निकाली है।

पद- कॉपी एडिटर 

पदों की संख्या– 29 ( आकाशवाणी के लिए 8, दूरदर्शन के लिए 21)

योग्यता और अनुभव- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और 5 साल का मीडिया में अनुभव अथवा पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा के साथ मीडिया में 3 साल का अनुभव। हिंदी, अंग्रेजी और संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान

उम्र सीमा- अधिकतम 35 वर्ष

सैलरी- 35 हज़ार रुपए

आवेदन कैसे करें-  प्रसार भारती की ऑफिशियल वेबसाइट  http://avedan.prasarbharati.org पर क्लिक करके ऑन-लाइन रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें। अपने शैक्षिक और अनुभव संबंधी प्रमाणपत्रों को अपलोड करें। आवेदन करने की लास्ट डेट 3 दिसंबर 2025 है। आवेदकों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

कैसे होगा चयन– प्रसार भारती प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी करके शार्टलिस्ट करेगा और टेस्ट/इंटरव्यु के लिए मेल और फोन के द्वारा सूचित करेगा। फिर कंडीडेट्स का टेस्ट/ इंटरव्यु में प्रदर्शन के आधार पर सिलेक्शन होगा।

ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2025/11/NIA-for-Copy-Editor-PBNSSHABD.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी