नई दिल्ली. 1 दिसंबर 2025 यानि आज से देश भर में आधार कार्ड से लेकर बैंकिंग सेवाओं तक, पेंशन से लेकर एलपीजी गैस तक, कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों के बाद जो नए नियम बने हैं उनका सीधा असर आम लोगों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक पड़ेगा।
आधार कार्ड अपडेट करना हुआ आसान
आज के समय में आधार कार्ड की उपयोगिता किसी से छिपी नहीं है। आधार कार्ड के बढ़ते महत्व को देखते हुए इससे जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। आधार कार्ड में नाम, पता, और जन्मतिथि से जुड़े अपडेट आप पहले भी ऑनलाइन तरीके से कर सकते थे लेकिन अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानि UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नया तरीका बनाया है।
नए नियमों के तहत अब डेटा का वेरीफिकेशन पैन कार्ड, पासपोर्ट जैसे दूसरे सरकारी डॉक्यूमेंट्स के ज़रिए किया जाएगा। इसके अलावा पहले आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाना पड़ता था लेकिन अब UIDAI ने एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के ज़रिए भी आधार कार्ड को अपडेट किया जा सकता है।
ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव
आज से ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े नियमों में भी कुछ बदलाव हुए हैं। अब 10 हज़ार से अधिक एटीएम से निकालने पर एक ओटीपी ग्राहक के रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा जिसके डालने के बाद ही और अधिक पैसा निकाल सकेंगे। ऐसा किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाव करने के लिए किया गया है
वहीं एटीएम से कैश निकालने के नियमों की बात करें तो शहरी इलाकों में रहने वाले ग्राहकों को हर महीने 5 बार निःशुल्क एटीएम से कैश ट्रांजेक्शन कर सकते हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में रहने वालों ग्राहक हर महीने 8 बार एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
आज यानि 1 दिसंबर 2025 से लागू हुए नए बदलावों से आम लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। एक ओर आम लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट करना और आसान हो गया है, वहीं दूसरी ओर आज से LPG सिलेण्डर की घरेलू कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेण्डर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।


