नई दिल्ली। करियर डेस्क
Indian Institute of Heritage (IIH) संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्थापित एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान है। इसका उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति, विरासत और उससे जुड़े ज्ञान के संरक्षण, अध्ययन और प्रसार को बढ़ावा देना है।
IIH में Heritage Conservation, Museology, Conservation Science और संबंधित क्षेत्रों में उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण तथा शोध पर विशेष जोर दिया जाता है। संस्थान का काम भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और पारंपरिक ज्ञान के बीच समन्वय स्थापित करना भी है।
यहां पर Scientific Officer (Contractual) के 1 पद पर वैकेंसी निकली है। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति तीन वर्ष की संविदात्मक अवधि के लिए होगी। प्रदर्शन और संस्थान की आवश्यकता के आधार पर अनुबंध को वार्षिक आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आवश्यक योग्यता?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित वैज्ञानिक विषय में M.Sc. या PhD की डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन में Chemistry, Materials Science और Earth Sciences जैसे विषयों को प्रासंगिक वैज्ञानिक अनुशासन के उदाहरण के रूप में बताया गया है।
इसके अलावा उम्मीदवार को निम्न क्षेत्रों में अनुभव/दक्षता अपेक्षित है:
-
Instrumental Analysis का अनुभव
-
FTIR और XRF जैसे वैज्ञानिक उपकरणों के इस्तेमाल का अनुभव
-
Spectroscopic Methods की जानकारी
-
Optical Microscopy का अनुभव
-
Scientific Data Interpretation
-
Laboratory Management
-
Data Analysis के लिए अच्छी Computational Skills
किन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता?
विज्ञापन में कुछ अतिरिक्त योग्यताओं को Desirable Qualifications के रूप में रखा गया है। इनमें Research Assistant/Research Associate के रूप में प्रासंगिक शोध अनुभव, Peer-reviewed Publications या Technical Reports तथा ऐतिहासिक सामग्रियों, कला और Cultural Heritage से संबंधित जानकारी शामिल है।
आयु सीमा
आवेदन की अंतिम तिथि को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को ₹50,000 प्रति माह की समेकित (Consolidated) सैलरी दी जाएगी। यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं बल्कि संविदात्मक नियुक्ति होगी।
क्या होंगे प्रमुख कार्य ?
चयनित Scientific Officer को प्राचीन कला एवं पुरातात्विक सामग्रियों के वैज्ञानिक विश्लेषण से जुड़े कार्य करने होंगे। इनमें Ceramics, Metals, Stone, Pigments तथा अन्य Organic और Inorganic Materials का विश्लेषण शामिल है।
उम्मीदवार को Conservation Laboratory में इस्तेमाल होने वाले वैज्ञानिक उपकरणों का संचालन, रखरखाव और Calibration भी करना होगा।
इसके अलावा Research Projects, Teaching Laboratories और Collaborative Analytical Studies में सहयोग देना होगा।
Analytical Results की Documentation, Data Management और Reporting भी जिम्मेदारियों का हिस्सा होगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों की योग्यता और आवेदन के आधार पर Shortlisting की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना:
-
Detailed CV
-
Supporting Documents
-
One-page Supporting Statement
तैयार करके ई-मेल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
ई-मेल: conservation.nmi@gov.in
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह नियुक्ति पूरी तरह Casual/Contractual आधार पर होगी। विज्ञापन के अनुसार प्रारंभिक नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इसे अधिकतम दो वर्ष तक आगे बढ़ाया जा सकता है।
For more information, Click on this official Link- https://nmi.gov.in/downloads/Post_Scientific_Officer_Contractual.pdf
Post Views: 101





