📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

यंग प्रोफेशनल(मीडिया)समेत कई पदों पर भर्ती..मिलेगी ₹50 हजार तक सैलरी..ऐसे करें अप्लाई

WAPCOS Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी WAPCOS Limited भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आती है। यहां पर Young Professionals के कुल 37 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें Mass Communication के 4 पद भी है। आइए जानते हैं कि इसके लिए कैसे अप्लाई करना है?

SHARE:

PC- AI
नई दिल्ली। करियर डेस्क
सरकारी क्षेत्र की प्रमुख इंजीनियरिंग एवं कंसल्टेंसी कंपनी WAPCOS यानि Water and Power Consultancy Services (India) Limited ने Young Professionals के लिए नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में कुल 37 Young Professional पदों के लिए उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इनमें Mass Communication के 4 पद, Legal के 17, Finance के 10 और Contract Management के 6 पद शामिल हैं।
Post- Young Professionals (Mass Communication)
Mass Communication/Journalism के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए इस भर्ती में 4 Young Professional पद हैं।
इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से Mass Communication या Journalism में Degree होनी चाहिए।
इसके अलावा Mass Communication, Journalism, Public Relations या Digital Media में Post Graduate Degree/Diploma को Desirable Qualification के रूप में रखा गया है। उम्मीदवार को Content Writing और Digital Communication में दक्षता होना भी वांछनीय है।
अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता
Post- Young Professionals (Legal)
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से LL.B. डिग्री होनी चाहिए। LL.M. अथवा Corporate Law, Contract Law, Infrastructure Law या Arbitration में विशेषज्ञता को वरीयता दी जाएगी।
Post- Young Professionals (Finance)
M.Com, MBA (Finance) या CA योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Finance, Accounting, Taxation या Financial Management में अतिरिक्त Qualification/Certification वांछनीय है।
Post- Young Professionals (Contract Management)
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E./B.Tech., विशेषकर Civil Engineering में डिग्री होनी चाहिए तथा Contract Management में अनुभव होना चाहिए।
अनुभव और आयु सीमा
सभी संबंधित पदों के लिए Post Qualification 1 से 2 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
WAPCOS के विज्ञापन के अनुसार Young Professionals को अनुभव के आधार पर मासिक Remuneration दिया जाएगा:
  • 1 वर्ष का अनुभव: ₹40,000 प्रति माह
  • 2 वर्ष का अनुभव: ₹50,000 प्रति माह
Young Professionals को अलग से Conveyance Allowance या House Rent Allowance सहित अन्य मासिक भत्ते नहीं मिलेंगे। हालांकि, काम के सिलसिले में दिल्ली से बाहर यात्रा करने पर कंपनी के नियमों के अनुसार वास्तविक यात्रा खर्च और Daily Allowance की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
कितने समय का होगा कॉन्ट्रैक्ट ?
Young Professional की नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के लिए होगी। संतोषजनक Performance के आधार पर इसे प्रत्येक वर्ष बढ़ाकर अधिकतम 2 वर्ष तक किया जा सकता है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
उम्मीदवारों का चयन Personal Interview के आधार पर किया जाएगा। केवल Shortlisted Candidates को Interview के लिए बुलाया जाएगा। Interview के समय उम्मीदवारों को अपने Original Certificates/Documents Verification के लिए प्रस्तुत करने होंगे।
इंटरव्यु में शामिल होने के लिए TA/DA का भुगतान नहीं किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित Annexure-D Application Form में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और Employer द्वारा जारी Work Experience Certificate की Self-Attested Copies संलग्न करनी होंगी।
पूर्ण आवेदन निर्धारित पते पर 8 अक्टूबर 2026 तक पहुंच जाना चाहिए।
आवेदन भेजने का पता:
General Manager (HR),
WAPCOS Limited,
76-C, Institutional Area, Sector-18,
Gurugram – 122015
लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF: __________” लिखना होगा।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
WAPCOS Recruitment 2026 Official Advertisement