नई दिल्ली। करियर डेस्क
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (Press Council of India-PCI) भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के मानकों की रक्षा के लिए स्थापित एक वैधानिक, स्वायत्त निकाय है। इसकी स्थापना Press Council Act, 1978 के तहत हुई थी।
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के कुल 3 पद हैं। इनमें 2 पद अनारक्षित (UR) और 1 पद OBC के लिए हैं। भर्ती Direct Recruitment के माध्यम से की जाएगी। यह भर्ती Group-B Non-Gazetted पद के लिए है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
वहीं वांछनीय योग्यता में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में पीजी डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले कंडीडेट्स को प्रिफेंरस मिलेगी
आयु सीमा
आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 26 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस पद के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। पे स्केल ₹35,400 से ₹1,12,400 है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लागू भत्ते भी दिए जाएंगे।
परीक्षा फीस
सामान्य/UR और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार SC, ST और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। पुराने विज्ञापन के तहत परीक्षा में शामिल हो चुके पात्र उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी
कैसे होगा सिलेक्शन ?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती विवरण के अनुसार प्रक्रिया में Tier-I Objective Examination, Tier-II Descriptive Examination और Computer Typing Test शामिल हैं। इसके बाद डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन होगा होंगी।
Tier-I परीक्षा MCQ टाइप की होगी जिसमें General Intelligence & Reasoning, Quantitative Aptitude, General Awareness तथा English Language & Comprehension से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा यानि कुल 200 अंकों की परीक्षा होगी।
पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवार ध्यान दें
PCI ने यह भर्ती दोबारा जारी की है। पहले 18 मई 2024 के विज्ञापन के तहत आवेदन कर चुके और 4 मई 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
ऐसे उम्मीदवारों को नई आवेदन प्रक्रिया में अपने पुराने रोल नंबर का उल्लेख करना होगा और अधिसूचना में दी गई शर्तों के अनुसार दोबारा आवेदन करना होगा।
कैसे करें अप्लाई ?
उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन ऑफलाइन माध्यम से Press Council of India के निर्धारित पते पर भेजना है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार आवेदन इस पते पर भेजा जाना है:
Under Secretary (Administration),
Room No. 346, 3rd Floor,
Press Council of India, Soochna Bhawan,
8, C.G.O. Complex, Lodhi Road,
New Delhi – 110003.
आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 है।
अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- http://presscouncil.nic.in पर क्लिक करें
Post Views: 179






