नई दिल्ली। करियर डेस्क
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद भर्ती यानि NCERT, सहायक संपादक (Assistant Editor) और डीटीपी ऑपरेटर (DTP Operator) के पदों पर भर्ती कर रहा है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 23 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीधे वॉक-इन रजिस्ट्रेशन और स्किल टेस्ट/इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
पदों का विवरण
-
सहायक संपादक (Assistant Editor): 21 पद
-
अंग्रेजी (English): 10 पद
-
हिंदी (Hindi): 07 पद
-
उर्दू (Urdu): 04 पद
-
मासिक वेतन: ₹80,000/- (समेकित)
-
-
डीटीपी ऑपरेटर (DTP Operator): 02 पद
-
मासिक वेतन: ₹50,000/- (समेकित)
-
आवश्यक योग्यता और आयु सीमा
1. सहायक संपादक (Assistant Editor)
-
शैक्षणिक योग्यता:
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree)।
-
बुक पब्लिशिंग / मास कम्यूनिकेशन / जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (जिसमें एडिटिंग एक विषय रहा हो)।
-
स्कूल पाठ्यपुस्तकों, रिपोर्टों आदि के संपादन और प्रकाशन नियोजन में न्यूनतम 5 वर्षों का अनुभव।
-
-
आयु सीमा: अधिकतम 45 वर्ष।
2. डीटीपी ऑपरेटर (DTP Operator)
-
शैक्षणिक योग्यता:
-
किसी भी विषय में स्नातक + डेस्क टॉप पब्लिशिंग (DTP) में 1 वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाणपत्र।
-
अथवा 12वीं (Senior Secondary) उत्तीर्ण + DTP में 1 वर्षीय डिप्लोमा + 3 वर्षों का अनुभव।
-
Adobe Creative Cloud Suite (InDesign, Photoshop, Illustrator), MS Office और हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
-
-
आयु सीमा: पंजीकरण की तिथि तक अधिकतम 45 वर्ष। (सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)
कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यु?
उम्मीदवारों को सीधे दिए गए पते पर रजिस्ट्रेशन और स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा:
पद का नाम |
रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
स्किल टेस्ट / इंटरव्यू तिथि |
सहायक संपादक |
08 अक्टूबर 2026 (सुबह 9:00 से 10:30 बजे) |
08 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से) |
डीटीपी ऑपरेटर |
09 अक्टूबर 2026 (सुबह 9:00 से 10:30 बजे) |
09 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से) |
-
स्थान (Venue): CIET, NCERT, श्री अरविंदो मार्ग, नई दिल्ली – 110016
कैसे करें अप्लाई
-
उम्मीदवारों को अलग से कोई ऑनलाइन आवेदन पत्र भेजने की आवश्यकता नहीं है।
-
आधिकारिक अधिसूचना के साथ संलग्न आवेदन पत्र (Annexure ‘A’) को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालें।
-
आवेदन पत्र को बड़े अक्षरों (Block Letters) में सही-सही भरें।
-
वॉक-इन रजिस्ट्रेशन के दिन अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य ले जाएं:
-
भरा हुआ आवेदन फॉर्म।
-
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।
-
सभी शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां (Original Certificates)।
-
सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी (Self-attested photocopies) का एक सेट।
-
पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी आदि)।
-
सैलरी स्लिप / बैंक स्टेटमेंट / ITR (अनुभव के प्रमाण हेतु)।
-
इस वैकेंसी से संबंधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन और एप्लीलकेशन फॉर्म के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/projectstaffvacancy/assistant_editor_DTP_260.pdf
Post Views: 85




