उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सितंबर 2026 में कई महत्वपूर्ण भर्तियां सामने आई हैं। शिक्षा क्षेत्र में ही 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
इनमें 12,405 सहायक शिक्षक और 2,607 पीजीटी (प्रवक्ता) पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 1,936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जानकारी भी सामने आई है।
12,405 सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 12,405 सहायक शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 16 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में लिखित परीक्षा और उसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शामिल है।
आयोग के अनुसार, परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। इस भर्ती में शिक्षक प्रशिक्षण और CTET/UPTET जैसी पात्रताओं से जुड़ी शर्तें लागू होंगी।
पात्रता विषयवार और विज्ञापन में दी गई शर्तों के अनुसार तय होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए। शिक्षा विभाग में दूसरा बड़ा अवसर पीजीटी यानी प्रवक्ता के 2,607 पदों से जुड़ा है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।
जिलेवार वैकेंसी का विवरण
जिलेवार आंकड़ों में कुछ जिलों में अपेक्षाकृत अधिक रिक्तियां हैं। इनमें बरेली में 888, कानपुर नगर में 758, मेरठ में 635, अलीगढ़ में 492, सहारनपुर में 448, लखनऊ में 444, गाजियाबाद में 405 और वाराणसी में 378 पद, बांदा में 52 कुशीनगर में 8 और कानपुर देहात में 12 पद हैं।
कुल 12,405 पदों में 11,508 पदों की उपरोक्त जिलेवार सूची सहायक अध्यापक प्राथमिक, शहरी (URBAN) पदों की है। इसके अलावा 897 सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी पद हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
UPESSC की इस भर्ती के लिए विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हुई। आवेदन/शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://upessc.up.gov.in/Advertisment/2dbb4466-2723-4cc4-ab1f-8271a6e61190.pdf
Post Views: 102



