नई दिल्ली। करियर डेस्क
नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) ने विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए वैकेंसी नोटिस जारी किया है। आधिकारिक विज्ञापन संख्या 126/2026/Estt. के तहत कुल 11 पद उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
मीडिया वालों के लिए अवसर
मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवार कंटेंट राइटर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ डिजिटल कंटेंट राइटिंग और मेटाडाटा निर्माण में कम से कम दो वर्ष का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को SEO आधारित कंटेंट, प्रेस रिलीज और आर्टिकल लिखने की जानकारी होनी चाहिए।
इवेंट मैनेजमेंट वालों के लिए अवसर
Cultural Curator, Young Professional और Emcee जैसे पदों में मास कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशंस, इवेंट मैनेजमेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े उम्मीदवारों को अवसर दिया गया है।
Emcee पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी पर मजबूत पकड़, पब्लिक स्पीकिंग, प्रेजेंटेशन, वॉयस मॉड्यूलेशन और लाइव कार्यक्रमों को संभालने की क्षमता जरूरी है।
Consultant पद पर 2 लाख रुपये तक सैलरी
इस भर्ती का सबसे अधिक पारिश्रमिक Consultant Grade-II (For Exhibition) पद के लिए निर्धारित है। चयनित उम्मीदवार को ₹1.45 लाख से ₹2 लाख प्रति माह तक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
हालांकि, इसके लिए संबंधित क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक का अनुभव और साहित्यिक महोत्सवों, बड़े आयोजनों, प्रदर्शनी तथा इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव आवश्यक है।
पद, योग्यता, अनुभव और वेतन
पद |
पदों की संख्या |
शैक्षणिक योग्यता |
अनुभव |
अधिकतम आयु |
मासिक पारिश्रमिक |
|---|---|---|---|---|---|
Consultant Grade-II (For Exhibition) |
1 |
संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या 10+2 के बाद 4 वर्ष या अधिक अवधि की डिग्री |
साहित्यिक महोत्सव/इवेंट के क्षेत्र में प्रोजेक्ट इंचार्ज के रूप में 15 वर्ष से अधिक अनुभव |
50 वर्ष |
₹1.45 लाख–₹2 लाख |
Consultant Grade-I (For Exhibition) |
1 |
संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या 10+2 के बाद 4 वर्ष या अधिक अवधि की डिग्री |
साहित्यिक महोत्सव आदि में प्रोजेक्ट इंचार्ज/सुपरवाइजरी क्षमता में 10 वर्ष से अधिक अनुभव |
45 वर्ष |
₹80,000–₹1.25 लाख |
Literary Festival Curator |
1 |
साहित्य/मानविकी/सामाजिक विज्ञान में वरीयता के साथ स्नातक |
साहित्यिक कार्यक्रम/इवेंट प्लानिंग में 5–7 वर्ष का अनुभव |
32 वर्ष |
₹60,000–₹70,000 |
Cultural Curator (Events & Exhibition) |
1 |
मास कम्युनिकेशन/मानविकी/संबंधित विषय में स्नातक; PG डिग्री/डिप्लोमा वरीयता |
सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेस्टिवल या प्रदर्शनी में 5–7 वर्ष का अनुभव |
32 वर्ष |
₹60,000–₹70,000 |
Content Writer |
1 |
संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन, अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान |
डिजिटल कंटेंट राइटिंग, मेटाडाटा, SEO, प्रेस रिलीज/आर्टिकल लेखन में कम से कम 2 वर्ष |
40 वर्ष |
₹40,000–₹50,000 |
Young Professional (For Exhibition) |
1 |
मास कम्युनिकेशन/मैनेजमेंट/मानविकी या संबंधित विषय में स्नातक; PG डिग्री/डिप्लोमा वरीयता |
इवेंट, प्रदर्शनी, सम्मेलन/फेयर या पब्लिक प्रोग्राम की योजना और संचालन में कम से कम 5 वर्ष |
32 वर्ष |
₹60,000–₹70,000 |
Emcee (Master of Ceremonies) |
1 |
जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन/मानविकी या समकक्ष विषय में स्नातक |
सार्वजनिक कार्यक्रम, साहित्यिक फेस्टिवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम या सम्मेलन की एंकरिंग/मॉडरेशन में कम से कम 3 वर्ष |
45 वर्ष |
₹30,000–₹40,000 |
Hindi Adhikari (Retired Govt. Employee) |
1 |
हिंदी में मास्टर डिग्री; अंग्रेजी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय या डिग्री स्तर पर माध्यम |
सरकारी संगठनों में कम से कम 10 वर्ष Rajbhasha Adhikari के रूप में कार्य अनुभव |
65 वर्ष से कम |
विभागीय व्यय विभाग के नियमों के अनुसार |
Assistant Section Officer (ASO) |
1 |
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
केंद्र/राज्य सरकार, स्वायत्त निकाय या PSU से Section Officer या उससे ऊपर के स्तर से सेवानिवृत्त; अनुशासनात्मक मामलों, भर्ती नियम, प्रमोशन/डेपुटेशन और रोस्टर आदि का अनुभव |
65 वर्ष तक |
₹40,000–₹50,000 |
Admin. Executive |
1 |
अंग्रेजी ऑनर्स/मानविकी में स्नातक या मजबूत अंग्रेजी संचार कौशल वाला स्नातक |
सरकारी कार्यालय/शैक्षणिक संस्थान/प्रतिष्ठित संगठन में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंस/कोऑर्डिनेशन में कम से कम 3 वर्ष |
32 वर्ष |
लगभग ₹40,000–₹50,000 |
Executive Assistant |
1 |
अंग्रेजी ऑनर्स/मानविकी में स्नातक या मजबूत अंग्रेजी संचार कौशल वाला स्नातक |
ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, फाइलिंग, ड्राफ्टिंग और नोटिंग में कम से कम 3 वर्ष |
35 वर्ष |
न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत ₹24,365 प्रति माह |
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/tuesday-august-18-20265-31-00-pmvacancy-notice-for-the-various-posts-on-a-contractual-basis-18082026.pdf
Post Views: 117





