नई दिल्ली। करियर डेस्क
यदि आपके पास एंकरिंग का अनुभव है और आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतरीन हैं, तो यह आपके लिए दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ने का एक सुनहरा मौका है।
पदों का विवरण
प्रसार भारती सचिवालय द्वारा जारी नोटिस (F No. [E 342167] A-10/016/38/2026-TM&SO) के अनुसार, यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है, जिसकी अवधि 2 वर्ष की होगी।
| भर्ती संगठन | प्रसार भारती (Prasar Bharati – DD News) |
| पद का नाम | एंकर (Anchor) |
| कुल पदों की संख्या | 04 (02 – DD India और 02 – PB-SHABD) |
| कार्यस्थल (Job Location) | दूरदर्शन भवन, नई दिल्ली |
| मासिक वेतन (Salary) | ₹1,00,000/- से ₹1,50,000/- (योग्यतानुसार बातचीत योग्य) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | avedan.prasarbharati.org |
आवश्यक योग्यता
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
-
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जर्नलिज्म (Journalism) / मास कम्युनिकेशन (Mass Communication) या संबंधित क्षेत्र में डिग्री या पीजी डिप्लोमा (Degree/PG Diploma) होना अनिवार्य है।
-
चेहरा कैमरा-फ्रेंडली होना चाहिए और आवाज की क्वालिटी ब्रॉडकास्टिंग के अनुकूल होनी चाहिए।
-
अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ (Proficiency) के साथ-साथ सही उच्चारण (Correct Pronunciation) और मॉड्युलेशन होना जरूरी है।
एक्सपीरियंस
-
एंकरिंग में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
-
उम्मीदवार को ग्लोबल न्यूज और करंट अफेयर्स की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।
आयु सीमा
-
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए (आयु की गणना नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि से की जाएगी)।
प्रमुख कार्य
प्रसार भारती में एंकर के रूप में चुने गए उम्मीदवारों को निम्नलिखित जिम्मेदारियां संभालनी होंगी:
-
समाचारों को स्पष्ट, संक्षिप्त और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना।
-
पहले से तैयार बुलेटिन को प्रेजेंट करना और लाइव इंटरव्यू (Live Interviews) कंडक्ट करना।
-
ब्रेकिंग न्यूज (Breaking News) को संभालना और फील्ड से रिपोर्टिंग करना।
-
सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों और इवेंट्स में एंकरिंग करना।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले प्रसार भारती के आधिकारिक आवेदन पोर्टल https://avedan.prasarbharati.org पर जाएं।
-
होमपेज पर संबंधित वैकेंसी “Engagement of 04 Anchors in Prasar Bharati” पर क्लिक करें।
-
मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (Educational Certificates, Experience Letter, Bio-data आदि) को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
-
आवेदन फॉर्म को पूरी तरह भरकर सबमिट करें।
-
आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2026 है।
कैसे होगा सिलेक्शन
शॉर्टलिस्टेड कंडीडेट्स को ईमेल-फोन के माध्यम से स्क्रीन टेस्ट और इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा। ज़रूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा सकता है।
सहायता और सपोर्ट
यदि आपको ऑनलाइन फॉर्म जमा करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप अपने एरर के स्क्रीनशॉट के साथ avedanhelpdesk@gmail.com और hrcell413@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/07/NIA-engagment-of-Anchors-1.pdf
Post Views: 192



