यदि आप लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं जैसे म्यूजिक, डिजिटल मीडिया, एक्टिंग या वीआर (VR) टेक्नोलॉजी तो Indian Institute of Creative Skills (IICS) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
सरकारी सहयोग और बेहतरीन मेंटर्स की वजह से यह संस्थान पारंपरिक कॉलेजों की तुलना में ज्यादा प्रैक्टिकल और भविष्य के अनुकूल है।
IICS के लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म कोर्सेज
IICS न्यू-एज मीडिया और क्रिएटिव फील्ड्स से जुड़े कई बेहतरीन लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म कोर्सेज ऑफर करता है। वेबसाइट के अनुसार प्रमुख कोर्सेज इस प्रकार हैं:
-
म्यूजिक टेक्नोलॉजी और डीजेइंग: इसमें 12 महीने का डिप्लोमा और 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स शामिल है।
-
इमर्सिव मीडिया और XR टेक्नोलॉजीज: वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के इस दौर में यह बहुत डिमांडिंग कोर्स है।
-
इवेंट और एक्सपीरिएंशियल मीडिया : बड़े इवेंट्स और मीडिया मैनेजमेंट की बारीकियां सीखने के लिए।
-
इंटरैक्टिव ग्राफिक डिजाइन: न्यू-एज इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए स्पेशल ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स।
-
एक्टिंग और वोकल कोर्सेज: वीकेंड एक्टिंग कोर्स और ‘प्रारंभ’ वोकल फाउंडेशन प्रोग्राम।
IICS के मुख्य कैंपस
-
दिल्ली कैंपस- लाजपत नगर-4, नई दिल्ली (यह मेन रिंग रोड पर स्थित है, जिससे कनेक्टिविटी काफी अच्छी है)।
-
भोपाल कैंपस– जगरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में संचालित। कैंपस में मॉडर्न स्टूडियो, हाई-टेक लैब्स और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी सभी अत्याधुनिक उपकरण मौजूद हैं।
एडमिशन प्रॉसेस
IICS में एडमिशन लेने के लिए एक तय प्रक्रिया का पालन करना होता है:
-
MECAT-IICS परीक्षा: छात्रों को संस्थान की नेशनल लेवल की एंट्रेंस एग्जाम (MECAT) के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।
-
ऑनलाइन फॉर्म: वेबसाइट (iicsindia.org) पर जाकर स्टेप-बाय-स्टेप एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है।
-
काउंसलिंग और वेरिफिकेशन: परीक्षा पास करने के बाद करियर काउंसलर्स छात्रों को सही रास्ता चुनने में मदद करते हैं.
-
सरकारी मान्यता: स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री के तहत होने से सर्टिफिकेट की वैल्यू बढ़ जाती है।
-
पेड अप्रेंटिसशिप: पढ़ाई के साथ-साथ रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स और पेड इंटर्नशिप का मौका मिलता है।
-
अधिक जानकारी के लिए संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें- https://iicsindia.org/
Post Views: 6




