नई दिल्ली। करियर डेस्क
अगर आप विदेश में मास्टर्स करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बहुत अधिक फीस और रहने खाने के खर्च की वजह से पीछे हट जाते हैं, तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आपके लिए Erasmus Mundus MARIHE Scholarship 2027 अच्छा अवसर है। यह यूरोपीय संघ (EU) की प्रतिष्ठित Fully Funded स्कॉलरशिप है, जिसके तहत छात्रों को यूरोप और एशिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने का अवसर मिलता है।
इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, जर्मनी, हंगरी, पुर्तगाल, चीन और भारत की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।
एक नज़र…MARIHE Scholarship पर
यह दो साल का इंटरनेशनल जॉइंट मास्टर प्रोग्राम है। यह उन छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो Higher Education, Research, Education Policy और Innovation के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
यह यूरोपीय संघ (EU) की प्रतिष्ठित Fully Funded स्कॉलरशिप है, जिसके तहत छात्रों को यूरोप और एशिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने का अवसर मिलता है।
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
कोर्स |
Joint/Double Master’s Degree |
अवधि |
2 वर्ष (4 सेमेस्टर) |
फंडिंग |
पूरी तरह EU द्वारा फंडेड |
पढ़ाई की भाषा |
अंग्रेजी |
सत्र शुरू |
सितंबर 2027 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
21 सितंबर 2026 |
स्कॉलरशिप में क्या-क्या मिलेगा?
इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को लगभग पूरी पढ़ाई का खर्च कवर किया जाता है।
-
पूरे कोर्स की €18,000 (करीब 18 लाख रुपये) तक की ट्यूशन फीस माफ।
-
हर महीने €1,400 (करीब ₹1.4 लाख) का स्टाइपेंड।
-
रहने, खाने, लोकल ट्रांसपोर्ट, वीजा और यात्रा खर्च के लिए आर्थिक सहायता।
-
पूरे कोर्स के दौरान हेल्थ इंश्योरेंस।
-
यदि फुल स्टाइपेंड नहीं मिलता, तब भी कई छात्रों को केवल ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप दी जाती है, जिससे पूरी फीस माफ हो जाती है।
आवश्यक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम तीन वर्ष की बैचलर डिग्री (180 ECTS के बराबर) होनी चाहिए।
किसी भी विषय के छात्र आवेदन कर सकते हैं, हालांकि Education, Social Sciences, Economics, Public Policy और संबंधित विषयों के छात्रों को प्राथमिकता मिल सकती है।
अंग्रेजी भाषा की योग्यता
पूरा कोर्स अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा, इसलिए निम्न में से किसी एक परीक्षा का वैध स्कोर जरूरी है—
-
IELTS Academic: Overall 6.5 (कोई भी बैंड 5.5 से कम नहीं)
-
TOEFL iBT: 92
-
PTE Academic: 62
-
Cambridge C1 Advanced: Grade C
कुछ देशों से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को अंग्रेजी टेस्ट से छूट भी मिल सकती है।
किन देशों में पढ़ाई करने का मिलेगा मौका
MARIHE की सबसे बड़ी खासियत इसकी International Mobility है। छात्र एक ही देश में नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों में पढ़ाई करते हैं।
पहला सेमेस्टर: ऑस्ट्रिया
दूसरा सेमेस्टर: फिनलैंड
समर टर्म: इंटरनेशनल इंटर्नशिप
तीसरा और चौथा सेमेस्टर: जर्मनी, हंगरी, पुर्तगाल, चीन या भारत में सब्जेक्ट स्पेशलाइजेशन के अनुसार
इस दौरान छात्रों को अलग-अलग देशों की उच्च शिक्षा प्रणाली को समझने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है।
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे—
-
भरा हुआ Application Form
-
पासपोर्ट की स्कैन कॉपी
-
Europass CV
-
Motivation Letter
-
Bachelor Degree Certificate
-
सभी सेमेस्टर की मार्कशीट/Transcript
-
IELTS/TOEFL/PTE स्कोर
-
दो Recommendation Letters
-
Academic Essay
-
AI Declaration Form (जहां आवश्यक हो)
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का वीडियो इंटरव्यू भी देना होगा।
कैसे करें आवेदन?
-
MARIHE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म और सभी जरूरी टेम्पलेट डाउनलोड करें।
-
Europass Format में CV तैयार करें।
-
सभी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में निर्धारित नामकरण नियमों के अनुसार तैयार करें।
-
Evalato ऑनलाइन पोर्टल पर अकाउंट बनाकर सभी दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन जमा करने के बाद ईमेल और पोर्टल पर आवेदन की स्थिति नियमित रूप से चेक करते रहें।
Post Views: 47



