📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ‘पेड इंटर्नशिप’ के लिए छात्रों से मांगे आवेदन.. जानिए कैसे होगा सिलेक्शन?

जो युवा जनजातीय कल्याण नीतियों को करीब से जानना और समझना चाहते हैं उनके लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से जुड़ने का अच्छा अवसर है। आयोग ने वर्ष 2026 के लिए अपने आधिकारिक पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। सिलेक्टेड कंडीडेट को 15 हज़ार रुपए हर महीने मिलेंगे। आइए जानते हैं इस इंटर्नशिप की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। एजुकेशन डेस्क
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST), भारत के संविधान के अनुच्छेद 338A के तहत एक संवैधानिक निकाय है। यह युवाओं के लिए भारत सरकार के साथ काम करने और जनजातीय कल्याण नीतियों को करीब से समझने का एक सुनहरा अवसर है।
इंटर्नशिप की डिटेल्स
  • इंटर्नशिप का स्वरूप: यह एक सरकारी इंटर्नशिप अवसर है, जिसके तहत चयनित छात्रों को व्यावहारिक अनुभव (Hands-on exposure) मिलेगा।
  • सीखने के अवसर: इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को संवैधानिक सुरक्षा उपायों, जनजातीय कल्याण नीतियों और NCST की कार्यप्रणाली को गहराई से समझने का मौका मिलेगा।
  • स्टाइपेंड (मानदेय): चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा (यह केवल एक महीने की अवधि के लिए लागू है)।
  • बैच की शुरुआत: यह इंटर्नशिप बैच संभावित रूप से मध्य-जुलाई 2026 (Mid-July 2026) से शुरू होगा।
आवश्यक योग्यता
इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
  • उम्मीदवार स्नातक (Graduation) के द्वितीय वर्ष (2nd Year) या उससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के शैक्षणिक रिकॉर्ड में न्यूनतम 60% अंक होने अनिवार्य हैं।
कैसे करें आवेदन?
  • आधिकारिक वेबसाइट (आवेदन के लिए): इच्छुकउम्मीदवार https://ncstgrams.gov.in/public/InternshipRegistration_New.aspx पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 जून 2026, शाम 05:00 बजे। इस इंटर्नशिप के प्रोग्राम के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए इस नंबर पर 9891993531 पर संपर्क कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के सामने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया…ट्रंप ने कहा कि मैंने इस बारे में सुना है, यह बहुत ही मुश्किल पेशा है. हम इस मामले पर काम कर रहे हैं