नई दिल्ली। करियर डेस्क
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख और प्रतिष्ठित मीडिया प्रशिक्षण संस्थान है। यह संस्थान पत्रकारिता, जनसंचार, विज्ञापन और जनसंपर्क के क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षण, व्यावहारिक प्रशिक्षण और शोध कार्य प्रदान करने के लिए जाना जाता है। संस्थान ने अप्रैंटिसशिप के लिए पात्र और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
पदों की संख्या
संस्थान द्वारा निम्नलिखित दो श्रेणियों के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
क्र.सं. |
पद / विषय (Subject) |
रिक्तियां |
अनिवार्य एवं वांछनीय योग्यताएं |
मासिक वजीफा (Stipend) |
1. |
ग्रैजुएट अप्रेंटिस (लाइब्रेरी) |
03* |
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक (Bachelor’s degree) या समकक्ष।• कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।• वांछनीय: अंग्रेजी या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड। |
₹12,300/- |
2. |
ग्रैजुएट अप्रेंटिस (ऑफिस असिस्टेंट) |
07* |
• किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s degree) या समकक्ष।• कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।• वांछनीय: अंग्रेजी या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड। |
₹12,300/- |
*आवश्यकतानुसार रिक्तियों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
योग्यता और आयु सीमा
-
आयु सीमा: लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/स्किल टेस्ट की तिथि पर न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। (एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) उम्मीदवारों को 10/15/13 वर्ष की छूट दी जाएगी)।
-
पासिंग वर्ष (Passing Years): केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने वर्ष 2023, 2024, 2025 में स्नातक उत्तीर्ण किया है या 2026 में जिनका परिणाम प्रतीक्षित (Result Awaited) है।
-
अयोग्यता: जो उम्मीदवार पहले ही किसी अन्य संस्थान से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, वे इसके पात्र नहीं हैं।
नियम और शर्तें
-
कार्य समय: संस्थान के समय के अनुसार, सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक रहेगा।
-
अवकाश (Leave): एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के दौरान कुल 08 दिनों का आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) देय होगा।
-
ओवरटाइम: प्रशिक्षण अवधि के दौरान कोई ओवरटाइम भत्ता नहीं दिया जाएगा।
-
रोजगार की गारंटी नहीं: अप्रेंटिसशिप की अवधि समाप्त होने के बाद, IIMC किसी भी प्रकार के स्थाई रोजगार या समावेशन (Absorption) की पेशकश नहीं करेगा।
-
भत्ता: चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में आने-जाने के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
-
अनिवार्य पंजीकरण: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के पोर्टल
[https://nats.education.gov.in](https://nats.education.gov.in)पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। -
आवेदन कैसे करें: उम्मीदवारों को IIMC की आधिकारिक वेबसाइट
www.iimc.gov.inसे आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। भरे हुए फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। -
अंतिम तिथि: 22 जून 2026
-
चयन का आधार: अनिवार्य योग्यता के अंकों (Merit) के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद लिखित परीक्षा (Written Test), व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview), या स्किल टेस्ट (Skill Test) आयोजित किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के लिए दिल्ली का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा।
-
सूचना: केवल चयनित उम्मीदवारों को ही ईमेल या ऑफर लेटर के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://iimc.gov.in/files/vacancy_document/Engagement-of-Apprentices-IIMC-2026-27.pdf
Post Views: 80



