नई दिल्ली. करियर डेस्क। हमारे देश में रिसर्च और इनोवेशन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) ने शक्ति स्कॉलर्स के तहत यंग रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्य और पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
क्या है शक्ति स्कॉलर्स- यंग रिसर्च फेलोशिप?
राष्ट्रीय महिला आयोग शक्ति स्कॉलर्स कार्यक्रम के तहत यंग रिसर्च फेलोशिप के लिए ऑन-लाइन तरीके से एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है। इस फेलोशिप के ज़रिए अच्छी क्वॉलिटी की रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।
ये फेलोशिप मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च करने के लिए दी जाएगी। इसके माध्यम से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर रिसर्च की जाएगी। महिला सशक्तीकरण, जेंडर स्टडीज़, जेंडर इक्वॉलिटी, वीमेन पॉलिसी आदि से संबंधित टॉपिक्स पर रिसर्च करना होगा।
इस फेलोशिप के जरिए, महिला आयोग युवा रिसर्चर्स का मजबूत नेटवर्क बनाएगा जो महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली रिसर्च के परिणाम के मुबाबिक पब्लिक पॉलिसी बनाने में मदद करेगी।
क्या है आवश्यक योग्यता ?
यह फेलोशिप उन भारतीय नागरिकों के लिए है, जिनकी उम्र 21 से 30 साल के बीच है और जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
जो कैंडिडेट मास्टर्स या पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं या कर चु चुके हैं। एमफिल या पीएचडी कर रहे या कर चुके स्कॉलर्स भी आवेदन करने के पात्र हैं।
जो स्कॉलर इस फेलोशिप के लिए सिलेक्ट होंगे उन्हें 6 महीने के रिसर्च प्रोजेक्ट करने के लिए 1 लाख रुपये का रिसर्च ग्रांट मिलेगा. इसमें उनकी प्रोग्रेस के हिसाब से फंड अलग-अलग स्टेज में दिया जाएगा. वे इन पब्लिकेशन की एक कॉपी प्रोजेक्ट के दौरान या उसके पूरा होने पर NCW को जमा करते हैं।
कैसे आवेदन कैसे करें ?
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में दिए गए महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर 1500 से 2000 शब्दों में रिसर्च प्रपोजल जमा करना होगा। इसके अलावा, अपना अपडेटेड सीवी और किसी संस्था के हेड से रिकमंडेशन लेटर लगाएं।
ये सभी डॉक्युमेंट्स की पीडीएफ फाइल sro-ncw@nic.in पर मेल करें। आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर शाम 5.30 बजे तक है। इससे पहले ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
एक्सपर्ट कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी जिन्हें इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मेल और फोन के द्वारा सूचना दी जाएगी।
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें


