नई दिल्ली. करियर डेस्क। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (JRSU) झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है। यह एक स्टेट यूनीवर्सिटी है जिसकी स्थापना झारखंड सरकार द्वारा झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 के अंतर्गत हुई थी।
प्रमुख कोर्सेज
इस विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन लेवल पर कई प्रोफेशनल कोर्सेज होते हैं। यहां पर पुलिस विज्ञान, अपराध विज्ञान, साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान जैसे कोर्सेज होते हैं।
| कोर्स का नाम | स्तर | अवधि | एडमिशन के लिए पात्रता |
|---|---|---|---|
| B.Sc. Forensic Science | स्नातक (UG) | 3 वर्ष | 12वीं (Science) पास, न्यूनतम ~50% अंक |
| B.Sc. Computer Application & Cyber Security | स्नातक (UG) | 3 वर्ष | 12वीं पास (Science/Maths वांछनीय) |
| B.B.A. Security Management | स्नातक (UG) | 3 वर्ष | 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से) |
| M.Sc. Forensic Science | पोस्ट ग्रेजुएट (PG) | 2 वर्ष | B.Sc. Forensic Science / संबंधित विषय से ग्रेजुएशन |
| M.A./M.Sc. Criminology | पोस्ट ग्रेजुएट (PG) | 2 वर्ष | किसी भी विषय से ग्रेजुएशन |
| Diploma in Police Science (DPS) | डिप्लोमा | 1 वर्ष | 12वीं पास |
| PG Diploma in Industrial Security & Fire Safety Management | PG डिप्लोमा | 2 वर्ष | किसी भी विषय से ग्रेजुएशन |
| PG Diploma in Disaster Management | PG डिप्लोमा | 1 वर्ष | ग्रेजुएशन पास |
| Certificate in Police Science (CCPS) | सर्टिफिकेट | 1 वर्ष | 10वीं पास |
यहां अलग अलग कोर्सेज की अलग अलग बहुत ही सामान्य फीस है। ये फीस 30 से 50 हज़ार रुपये सालाना है, जो बहुत ही किफायती है। इस यूनीवर्सिटी का कैंपस 20 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर छात्रों के लिए लाइब्रेरी और एडवांस लैब उपलब्ध हैं। इसके अलावा हॉस्टल, स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
एडमिशन प्रॉसेस
अधिकांश UG, PG, Diploma, Certificate कोर्सेज में क्वालिफाइंग मार्क्स (12वीं/Graduation) और इंटरव्यू के बाद डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के ज़रिए एडमिशन होते है। वहीं कुछ प्रोफेशनल कोर्सेज में Entrance Test के ज़रिए भी एडमिशन होते हैं।
करियर स्कोप
| लक्ष्य | उपयुक्त कोर्स |
|---|---|
| पुलिस / जांच क्षेत्र | Forensic, Criminology, Police Science |
| साइबर क्राइम / IT | Cyber Security |
| सिक्योरिटी मैनेजमेंट | BBA / PG Diploma Security |
| रिसर्च / टीचिंग | PG + PhD |
| NGO / Disaster Work | Disaster Management |
ज्यादा जानकारी के लिए यूनीवर्सिटी के इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://www.jrsu.ac.in/
Post Views: 249


