नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क। डिजिटल इंडिया के इस युग में मोबाइल टेक्नोलॉजी.. एजुकेशन और करियर बनाने में काफी मदद करती है। SATHEE App (Self Assessment Test and Help for Entrance Exams) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक निःशुल्क एजुकेशनल ऐप है। यह ऐप विशेष रूप से JEE Main, JEE Advanced और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बनाया गया है।
SATHEE App की मुख्य विशेषताएँ
JEE और NEET एग्जाम के लिए अथंटिक स्टडी मटेरियल मिलता है जिसे AIIMS, IIT और NIT के अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स तैयार करते हैं और पढ़ाते हैं। इसके अलावा इस ऐप में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस टेस्ट, वीडियो लेक्चर और सेल्फ असेसमेंट टूल्स प्रदान करता है। इसमें JEE और NEET पैटर्न पर आधारित टेस्ट होते हैं जिसमें चैप्टर वाइज़ प्रश्न होते हैं जिसमें एग्जाम की तैयारी बहुत अच्छी होती है।
इस ऐप में हार्ड टॉपिक्स को सिंपल लैंग्युज में समझाने के लिए वीडियो लेक्चर उपलब्ध हैं। सेल्फ असेसमेंट और परफॉर्मेंस एनालिसिस से स्टूडेंट्स अपना स्कोर चेक कर सकते हो। इस तरह से अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस का एनालिसिस कर सकते हैं इससे आपकी तैयारी और अच्छी हो सकती है।
ये ऐप 9वीं से 12वीं तक के उन छात्रों के लिए जो NEET, IIT JEE Main और JEE Advanced की तैयारी कर रहे है या फिर एसएससी, बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस SATHEE App को आप Google Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और तुरंत अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। SATHEE ऐप छात्रों को सही मार्गदर्शन, आत्ममूल्यांकन और गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करता है। यह ऐप सरकारी, भरोसेमंद और पूरी तरह फ्री है, जो इसे अन्य एजुकेशन ऐप्स से अलग बनाता है।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करें – https://satheejee.iitk.ac.in/crash-course-for-jee-main/
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें https://sathee.iitk.ac.in/


