नई दिल्ली. करियर डेस्क। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 1965 में स्थापित भारतीय जनसंचार संस्थान, जनसंचार शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण का एक प्रमुख संस्थान है।
IIMC की ओर से नॉन टीचिंग कैटेगरी में कई पोस्ट के रिगुलर अप्वाइंटमेंट के लिए रिक्रुटमेंट का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आइए जानते हैं किस पोस्ट के लिए क्या है योग्यता ?
पोस्ट- लाइब्रेरी-इंफार्मेशन ऑफिसर
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस, इनफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स डिग्री
अनुभव- कम से कम 5 साल का अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष
पोस्ट- असिस्टैंट एडिटर (डेप्युटेशन के आधार पर सिलेक्शन)
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से जनर्लिज्म,मास कम्युनिकेशन, या सोशल साइंस, या लिटरेचर में मास्टर्स डिग्री
अनुभव- कम से कम 5 साल का अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम 56 वर्ष
पोस्ट- असिस्टैंट रजिस्ट्रार
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री
अनुभव- सेक्शन ऑफिसर (एसओ) के रुप में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष
पोस्ट- सेक्शन ऑफिसर
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री
अनुभव- यूडीसी के रुप में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम 35 वर्ष
पोस्ट- सीनियर रिसर्च असिस्टैंट
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से जनर्लिज्म,मास कम्युनिकेशन, या सोशल साइंस में मास्टर्स डिग्री
अनुभव- रिसर्च के फील्ड में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष
पोस्ट- यूडीसी
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से बैचलर्स डिग्री
अनुभव- एलडीसी के रुप में काम करने का कम से कम 2 साल का अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम 32 वर्ष
पोस्ट- स्टेनोग्राफर
योग्यता– किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से बैचलर्स डिग्री
अनुभव– स्टेनोग्राफी के रुप में हिंदी या अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टॉयपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टॉयपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए
उम्र सीमा– अधिकतम 32 वर्ष
आवेदन कैसे करें-
इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://iimcnt.samarth.edu.in/index.php/site/login
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://iimc.gov.in/files/vacancy_document/Advertisement-non-teaching-2025.pdf



