📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नेशनल बुक ट्रस्ट में यंग प्रोफेशनल की निकली वैकेंसी…जनर्लिज्म, पीआर में डिग्री वाले करें अप्लाई..70 हज़ार तक है सैलरी

नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), की स्थापना वर्ष 1957 में हुई थी। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इस संस्थान का उद्देश्य हिंदी, अंग्रेजी, और अन्य भारतीय भाषाओं में अच्छी किताबों को आम जनता तक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना और पुस्तक मेले/प्रदर्शनी और सेमिनार आदि का आयोजन करना है। यहां पर यंग प्रोफेशनल की कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर वैकेंसी निकली है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

PC- NBT

नई दिल्ली. करियर डेस्क. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें साहित्य,पत्रकारिता,जनसंपर्क जैसे किसी क्षेत्र में काम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक योग्यता, अनुभव और पारिश्रमिक इस प्रकार है:

 पद- यंग प्रोफेशनल्स

 उम्र सीमा- अधिकतम 32 वर्ष

 योग्यता- साहित्य, जनसंपर्क, समाजशास्त्र, पत्रकारिता,मीडिया या संबंधित क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी और हिंदी का अच्छा होना चाहिए। कम्प्युटर की बेसिक नॉलेज

जैसे एमएस ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, आदि) की जानकारी होना भी ज़रूरी है।

 अनुभव- मीडिया, पब्लिक रिलेशन, मास कम्युनिकेशन से संबंधित क्षेत्र में 1-3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम,आदि) हैंडलिंग में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

मुख्य जिम्मेदारियाँ:

  • लेखकों, प्रकाशकों और साहित्यिक एजेंटों के साथ संबंधों का प्रबंधन और रखरखाव करना।
  • प्रस्तुति और रिपोजिटरी डेटाबेस तैयार करने के लिए MS Office का उपयोग करना।
  • साहित्यिक कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के आयोजन में सहायता करें।
  • हितधारकों के साथ बैठक कार्यक्रमों का समन्वय और प्रबंधन करें।

सैलरी- 50 से 70 हज़ार रुपए प्रति माह

आवेदन कैसे करें- इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारत फॉर्मेट में दिए गए फॉर्म को भरकर और उसमें अपने सभी शैक्षिक और अनुभव संबंधी प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज लगाकर 12 नवंबर, 2025 तक स्पीड पोस्ट से इस पते पर भेजें-

डिप्टी डॉयरेक्टर (प्रशासन एवं आवास), राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, नेहरू भवन, 5, संस्थागत क्षेत्र, फेज-II, वसंत कुंज, नई दिल्ली – 110070

ज्यादा जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें

https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/tuesday-november-4-202511-07-14-amvacancy-notice-for-the-post-of-young-professionalon-a-contract-basis.pdf

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें