📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का जारी हुआ नोटिफिकेशन..जानिए इस एग्जाम के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे कलाम ने कहा था कि छात्रों के बीच से वैज्ञानिक अभिरुचि वाले "प्रखर दिमागों" की पहचान करना चाहिए। इसी उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) के सहयोग से विज्ञान भारती (VIBHA) विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन करती है जिसमें क्लास 6 से 11 तक के स्कूली छात्र भाग ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

SHARE:

विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 30 सितंबर 2025 तक करें आवेदन..PC- VVM

नई दिल्ली.  देशभर के स्कूलों में 6 से 11 तक की क्लास में पढ़ने वालों उन स्कूली छात्रों के लिए अच्छी ख़बर है जिनका मनपसंद विषय विज्ञान है और वे साइंस के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। देश की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

विज्ञान को लोकप्रिय बनाने का कार्यक्रम

स्कूली छात्रों के बीच साइंस यानि विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाया गया. इसके तहत विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM)  कक्षा 6 से 11 तक के स्कूली छात्रों के लिए विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन करती है। इस परीक्षा के जरिए स्कूली छात्रों के बीच वैज्ञानिक अभिरुचि वाले प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना है।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन के उद्देश्य

  • स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना
  • स्कूली बच्चों को पारंपरिक से लेकर आधुनिक तक, साइंस और टेक्नोलाजी की दुनिया में भारत के योगदान के बारे में जानकारी देना
  • वैज्ञानिक सोच वाले छात्रों की पहचान करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना।
  • कार्यशालाओं यानि वर्कशाप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देना
  • विज्ञान के क्षेत्र में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को तैयार करने हेतु मार्गदर्शक प्रदान करना
  • राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफल छात्रों की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना
  • विजेताओं के लिए देश के विभिन्न अनुसंधान एवं विकास संस्थानों का भ्रमण आयोजित करना।

विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • इस परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है. इसके लिए  इस लिंक पर क्लिक करें. https://vvm.org.in/login/index.php/student_register.html
  • इस लिंक को ओपेन करें और मांगी गई जानकारी भरें.  अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके सत्यापन करें.   
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क का प्रति छात्र 200 रुपये है जो कि ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है।
  • छात्र डैशबोर्ड के माध्यम से अपने एपलीकेशन की स्थिति को चेक कर सकते हैं। 
  • रजिस्ट्रेशन स्कूल लेवल पर या फिर स्टूडेंट अपने पर्सनल लेवल पर कर सकते हैं. इस  व्यक्तिगत या स्कूल पंजीकरण का चयन करें.
  • विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए अप्लानई करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 है।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  https://vvm.org.in/student_instructions.html

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी