📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पहलगाम हमला: नवविवाहित जोड़े की वायरल हुई तस्वीर..आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बनेगी नज़ीर?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक नवविवाहित जोड़े की तस्वीर मेन स्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिख रहा है कि एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ है और उसके बगल में एक महिला चूड़ियां पहने हुए दिखाई दे रही है जो बेहद दुखी है.

SHARE:

बहुत कुछ कहती है ये तस्वीर PC- Social Media

नई दिल्ली. पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पर्यटकों को जिंदगी भर का न भूलने वाला ज़ख्म दिया है. ऐसे ही एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.ये तस्वीर हिमांशी और उनके पति विनय नरवाल की है.

किसकी है वायरल तस्वीर?

हिमांशी की मौसी बबीता ने कहा, “हां, यह वह और उसका पति जमीन पर लेटे हुए हैं. नौसेना के अधिकारियों ने भी कहा कि यह तस्वीर लेफ्टिनेंट नरवाल और उनकी पत्नी की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल हो रही तस्वीर विनय नरवाल और उनकी पत्नी की है. हरियाणा के करनाल के रहने वाले विनय नैवी ऑफिसर थे और उनकी पत्नी हिमांशी स्कूल टीचर है.

इन दोनों की शादी एक हफ्ते पहले ही यानि 16 अप्रैल को हुई थी.  हिमांशी के पिता और विनय नरवाल के पिता के बीच करीबी दोस्ती है. अपनी दोस्ती को उन्होंने दोनों की शादी कराकर रिश्तेदार बन गए है.

सोचा था क्या, पाया है क्या?

दोनों नवविवाहित जोड़े ने सोचा था कि वे अपना हनीमून मनाने स्विट्जरलैंड जाएंगे. परिवार भी उन्हें वहां भेजना चाहता था लेकिन वीजा बनने और मिलने में बुहत समय लग रहा था.

इसलिए दोनों ने सोचा कि चलो मिनी स्विटजरलैंड यानि पहलगाम घूम आएं लेकिन तब विनय को क्या पता था कि ये उनकी ज़िंदगी का आखिर सफ़र होगा. उनकी पत्नी हिमांशी भी नहीं जानती थी कि आतंकी उनके प्यार को छीन लेंगे.

परिजनों ने क्या कहा?

हिमांशी ने इस घटना की जानकारी अपने भाई लक्षित को फोन करके दी. बदहवासी की हालत में उसने बताया कि विनय को आतंकवादियों ने गोली मार दी.

परिजनों का कहना था कि जब उनकी तस्वीरें न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया में आईं तब पता चला कि इस हमले ने उनका बेटा छीन लिया है.

नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर मंगलवार को दिल्ली से उनके गृहनगर करनाल लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थी.

नवविवाहित जोड़े की वायरल हुई तस्वीर ने घाटी के लोगों के साथ साथ पूरे देश के लोगों का कलेजा चीर कर रख दिया है…लोगों की उम्मीद है कि ये तस्वीर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नज़ीर बनेगी. देश अब ऐसे आतंकवादियों और उनके आकाओं का अंत देखना चाहता है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.