मधुबनी, बिहार. पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है. पीएम मोदी इस हमले के बाद पहली पब्लिक रैली में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसे बहुत कड़ा संदेश दिया,
भारत की आत्मा पर हमला, देश लेगा बदला
पंचायती राज दिवस के अवसर पर हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने 2 मिनट तक इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद उन्होंने कहा कि “22 अप्रैल को पहलगाम में जिन मासूमों को हमसे छीना गया, आज पूरा देश उनके दर्द में साझीदार है. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने ये हमला भारत की आत्मा पर किया है.
इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, कोई बंगाली था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती और कोई बिहार का लाल था. आज करगिल से कन्याकुमारी तक भारत आक्रोशित है.” देश नापाक हमला करने वालों के साथ साथ नापाक साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा
आतंकियो को मिट्टी में मिला देंगे- पीएम
पीएम मोदी ने मधुबनी से अंग्रेजी में बोल कर पाकिस्तान समेत पूरे देेश को संदेश दे दिया. उन्होंने कहा कि ‘पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी.” उन्होंने कहा कि, ‘हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिलकर रहेगी.
‘न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव हम प्रयास करेंगे. पूरा देश इस संकल्प में एक है. मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है. मैं अलग-अलग देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ हमेशा खड़े हैं. ‘



