📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया गया दिल्ली…अब कसाब के साथी का होगा ‘हिसाब’

SHARE:

एनआईए के शिकंजे में राणा PC- NIA

नई दिल्ली. (एजेंसी). देश की आर्थिक राजधानी को दहलाने की साजिश रचने वाला तहव्‍वुर हुसैन राणा आखिरकार 17 साल की कड़ी मशक्कत के बाद भारत लाया गया. ये मोदी सरकार की एक बड़ी रणनीतिक और कूटनीतिक जीत है जिससे आतकंवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने में मदद मिलेगी. आइए जानते हैं कि दिल्ली लाने के बाद किस तरह से राणा पर जांच एजेंसियां शिकंजा कसेंगी ताकि कसाब के दोस्त का ‘हिसाब’ हो सके.

कड़ी सुरक्षा में दिल्ली लाया गया राणा

अमेरिका के 9/11 आतंकी के बाद मुंबई में हुए 26/11 का आतंकी हमला सबसे बड़े आतंकी हमलों में से माना जाता है. मुंबई को दहलाने वाला मोस्ट वांटेड आतंकी तहव्‍वुर हुसैन राणा को प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली लाया गया है.

द‍िल्‍ली के पालम एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही उसे नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी यानि एनआईए के अधिकारियों ने उसे अपने कब्‍जे में ले लिया है. एनआईए ने उसकी लेटेस्ट तस्वीर जारी किया है. इसके बाद NIA ने तहव्वुर हुसैन राणा को यूएपीए कानून के तहत औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया.

एनआईए के अधिकारियों की देखरेख में उसे एनआईए ऑफिस लाया गया. यहां पर उसका मेड‍िकल चेकअप हुआ. इसके बाद उसे पाटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां उसका केस दिल्ली लीगल सर्विसेज के वकील पीयूष सचदेवा लड़ेंगे.

मुंबई हमले में गई थी 175 लोगों की जान

मुंबई में हुए आतंकी हमले में 175 लोगों मारे गए थे जबकि 300 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए. आतंकी हमले की साजिश इसी शख्स ने रची थी जो कि पाकिस्तानी मूल का है. बाद में उसने कनाडा की नागरिकता ले ली थी.

आरोप है कि 64 साला के राणा ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रची थी.  आतंकी हमले में मारे गए परिजनों को उम्मीद है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा .

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें