📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

केंद्र सरकार शुरू करेगी ‘सहकारी टैक्सी’…ड्राइवरों की बढ़ेगी आमदनी, ओला-उबर को होगी परेशानी?

SHARE:

केंद्र सरकार शुरू करेगी सरकारी टैक्सी सर्विस
केंद्र सरकार शुरू करेगी सरकारी टैक्सी सर्विस

नई दिल्ली. देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर बदलने वाली है. ड्राइवरों की आमदनी बढ़ने वाली है. ओला-उबर जैसी कंपनियों की मनमानी बंद होने वाली है. आम लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ने वाली है. ये सब केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली ‘सहकारी टैक्सी’ सेवा के ज़रिए संभव होगा

जल्द शुरू होगी सहकारी टैक्सी सेवा’

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ‘सहकारी टैक्सी सेवा’ योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीएम मोदी जी के सहकार से समृद्धि की ओर जाने के अपने संकल्प पर काम कर रही है।

सहकारिता मंत्रालय पिछले साढ़े तीन साल से ‘सहकारी टैक्सी सेवा’ योजना पर काम कर रहा है। आने वाले कुछ महीनों में इस योजना को देशभर में शुरू किया जाएगा.

ड्राइवरों को मिलेगा सीधा लाभ

ओला और उबर की तरह सरकार टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है। इस योजना से ड्राइवरों को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा है कि सरकार ड्राइवरों की भलाई और यात्रिओं को सुविधाएं देने के लिए ये योजना शुरू की गई है।

इसमें सहकारी समितियां दोपहिया, टैक्सी, रिक्शा और चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगीं। इस योजना के तहत बाइक, कैब और ऑटो जैसी सुविधाएं मिलेंगी, इस तरह से लोगों के पास परिवहन का बेहतक विकल्प मौजूद होगा। 

दरअसल ओला और उबर जैसी कंपनियां ड्राइवरों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में ले लेती हैं जबकि सहकारी टैक्सी सेवा में कोई कमीशन नहीं देना होगा.
इसका सीधा फायदा ड्राइवरों को मिलेगा क्योंकि  सहकार टैक्सी के आने से ड्राइवरों को ज्यादा पैसे मिलेंगे। इसमें किसी कंपनी को कमीशन नहीं देना होगा, जिससे ड्राइवर्स की आमदनी बढ़ेगी।
बंगाल में चल रही है ‘यात्री साथी’
पश्चिम बंगाल में एक ऐसी ही योजना बहुत पहले से चल रही है जिसका नाम है ‘यात्री साथी’. ये कोलकाता में काफी लोकप्रिय है. लोग इसकी सुविधा ले रहे हैं क्योंकि इसमें ऐप के ज़रिए आसानी से बुकिंग हो जाती है फिर ड्राइवर किराए के नाम पर बहस नहीं करता और साधारण किराया ही लगता है,
अब इस सेवा का विस्तार राज्य के दूसरे शहरों में भी किया गया है.  सिलीगुड़ी, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे शहरों में भी ‘यात्री साथी’ सेवा की शुरूआत की है.
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.