📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

विश्व रंगमंच दिवस के जरिए पुर्नस्थापित हो रहा है थिएटर, जानें रंगमंच में कैसा है करियर?

SHARE:

कला का सशक्त माध्यम है रंगमंच
प्रतीकात्मक चित्र- फाइल फोटो

“ये संसार एक रंगमंच है, और इसमें हम सब अपना अपना किरदार निभाते हैं. ये प्रसिद्ध उद्धरण विलियम शेक्सपियर के नाटक ऐज यू लाइक इट में कहा गया था.

ये वाक्य हम सब पर लागू होता है कि क्योंकि हम सब अपनी अपनी ज़िंदगी में, अपने अपने करियर में कई तरह की वास्तविक भूमिकाएं निभाते हैं.

विश्व रंगमंच दिवस का इतिहास

दुनियाभर में रंगमंच की कला को विस्तार देने के उद्देश्य से पहली बार ये दिवस 27 मार्च 1962 को मनाया गया. इस दिन “थिएटर ऑफ नेशंस” के नाम से एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया गया था.

रंगमंच मनोरंजन का बहुत पुराना साधन है, नाटकों के माध्यम से समाज की कुरीतियों पर प्रहार किया जाता है तो वहीं लोगों को जागरूक बनाने की दिशा में रंगमंच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. सही अर्थों में रंगमंच अपने समकालनी समाज का आईना होता है.

इस साल की विश्व रंगमंच दिवस की थीम है रंगमंच और शांति की संस्कृति. इसका अर्थ होता है कि अपनी परंपराओं से जुड़े नाटकों के जरिए हम देश दुनिया में शांति की संस्कृति की स्थापना कर सकते हैं.

थिएटर में करियर

दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा यानि एनएसडी की पहचान देश दुनिया में एक शानदार थिएटर संस्थान की है. यहां से पढ़कर निकले कई कलाकार आज बॉलीवुड की दुनिया में नाम कमा रहे हैं.

हमारे देश में बहुत से टैलेंटेड लोग हैं जिन्हें हमेशा सही मौके की तलाश रहती हैं. यदि आप स्कूल, कॉलेज में होने वाले नाटकों में भाग लिया है और आप थिएटर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको एनएसडी जैसे संस्थान में एडमिशन लेना चाहिए जहां आपकी प्रतिभा को निखारा जाता है.

इस फील्ड में चुनौतियां भी बहुत हैं क्योंकि आम तौर पर रंगमंच के कलाकारों को बहुत कम पैसे मिलते हैं. इसलिए शायद रंगमंच का सहारा लेकर कलाकार फिल्मों और टीवी की दुनिया में चले जाते हैं.

यदि आप सफल हो गए तो वहां आपको दौलत और शोहरत बहुत मिलती है फिर भी जो मूलरुप से थिएटर आर्टिस्ट है उसे सही मायनों में संतुष्टि थिएटर में काम करके ही मिलती है.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों को संबोंधन…कहा…विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारी शक्ति के सपने को कुचल दिया…तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी और एंटी रिफॉर्म वाली पार्टियां हैं

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.