📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है आज…चाय की क्यों होती है चाह..जानिए चाय के प्रकार और सेहत पर प्रभाव?

हमारे देश में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि आम से लेकर खास लोगों तक की जिंदगी का अहम हिस्सा है। चाय पर चर्चा तो सबसे लोकप्रिय मुहावरा बन गया है। सुबह हो..शाम हो चाय हर मौके को खास बना देती है। चाय के महत्व को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस हर साल 21 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य चाय के उत्पादन, इसके सांस्कृतिक महत्व और स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। आइए जानते हैं चाय का हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?

SHARE:

नई दिल्ली. 21 मई 2026

भारत दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादक और उपभोक्ता देशों में शामिल है। असम, दार्जिंलिंग, नीलगिरी हिल्स जैसे कई इलाकों   की चाय दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारतीय संस्कृति में “चाय पर चर्चा” केवल एक कहावत नहीं, बल्कि लोगों के सामाजिक जुड़ाव का हिस्सा बन चुकी है।

दिसंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक रूप से 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया। पहली बार संयुक्त राष्ट्र स्तर पर यह दिवस 21 मई 2020 को मनाया गया।

चाय के प्रकार 

1. ब्लैक टी (Black Tea)
ये चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चाय में शामिल है। इसमें कैफीन अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है।
2. ग्रीन टी (Green Tea)
ये चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार मानी जाती है।
3. हर्बल टी (Herbal Tea)
इस चाय में अदरक, तुलसी, पुदीना और कैमोमाइल जैसी जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। यह तनाव कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।
4. ऊलॉन्ग टी (Oolong Tea)
ये चाय स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए लोकप्रिय मानी जाती है। यह दिल की सेहत के लिए लाभकारी हो सकती है।
5. व्हाइट टी (White Tea)
White Tea कम प्रोसेस की जाती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इसे त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है।
चाय पीने के फायदे
सीमित मात्रा में चाय पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
चाय पीने के प्रमुख फायदे
  • शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है
  • तनाव और थकान कम करने में मदद
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • इम्यूनिटी मजबूत बनती है
  • हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंच सकता है
  • ग्रीन टी वजन घटाने में मददगार मानी जाती है
चाय से नुकसान?
जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अधिक कैफीन के कारण कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
ज्यादा चाय पीने के नुकसान
  • नींद की समस्या
  • एसिडिटी और गैस
  • बेचैनी और घबराहट
  • हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
  • आयरन की कमी की समस्या
दिन में कितनी चाय पीना सही?
विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तौर पर दिन में 2 से 3 कप चाय पीना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि यह व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर निर्भर करता है।
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि सही मात्रा में चाय पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। ग्रीन टी, हर्बल टी और ब्लैक टी जैसी विभिन्न प्रकार की चाय शरीर को कई लाभ देती हैं, लेकिन अत्यधिक सेवन से बचना भी जरूरी है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें