आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में निजी मैनपावर एजेंसियों की मनमानी में लगाम लगाने के लिए यूपी सरकार ने एक अच्छी पहल की है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) पहल का उद्देश्य भर्ती और कर्मचारियों के प्रबंधन में पारदर्शिता, डिजिटल प्रक्रिया और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) सरकारी विभागों, और संस्थानों को आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित और बेहतर बनाना है।
UPCOS के प्रमुख उद्देश्य
-
पारदर्शी आउटसोर्सिंग व्यवस्था: भर्ती प्रक्रिया में बिचौलियों और अनियमितताओं को कम करना।
-
डिजिटल प्रक्रिया: उम्मीदवारों और कर्मचारियों से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से प्रबंधित करना।
-
वेतन भुगतान में पारदर्शिता: कर्मचारियों के मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करना।
-
EPF और ESI: पात्र कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों को सुनिश्चित करना।
-
कुशल मैनपावर उपलब्ध कराना: सरकारी संस्थानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार योग्य कर्मचारी उपलब्ध कराना।
कर्मचारियों को क्या मिलेगा फायदा?
UPCOS व्यवस्था में डिजिटल प्रक्रिया के कारण आउटसोर्स कर्मचारियों को कई तरह से लाभ मिलेगा:
-
वेतन भुगतान की अधिक पारदर्शी व्यवस्था
-
EPF/ESI से संबंधित जानकारी और रिकॉर्ड
-
डिजिटल माध्यम से कर्मचारी संबंधी विवरण का प्रबंधन
-
नौकरी से संबंधित जानकारी तक ऑनलाइन पहुंच
-
सरकारी विभागों में उपलब्ध आउटसोर्स पदों के लिए आवेदन का अवसर
कैसे करें UPCOS Portal पर Registration?
अगर आप UPCOS के माध्यम से उपलब्ध आउटसोर्सिंग अवसरों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पोर्टल पर अपना Candidate Registration पूरा करना होगा। सामान्य तौर पर प्रक्रिया इस प्रकार है:
Step 1: UPCOS Portal पर जाएं
सबसे पहले UPCOS के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और Candidate Registration विकल्प चुनें।
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपना अकाउंट बनाएं और OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।
Step 2: Personal Details भरें
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें। इसमें नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हो सकते हैं।
Step 3: Educational Qualification दर्ज करें
अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें। इसमें आम तौर पर:
-
10वीं
-
12वीं
-
ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट
-
डिप्लोमा
Step 4: Computer & Technical Skills- जिस पद के लिए कंप्यूटर या तकनीकी योग्यता जरूरी है, वहां अपनी संबंधित जानकारी दर्ज करें। उदाहरण के लिए CCC, O-Level, DCA, Tally, Typing आदि, यदि संबंधित पद के लिए मान्य हों।
Step 5: Work Experience दर्ज करें
अगर आपके पास पहले से नौकरी का अनुभव है, तो संस्थान का नाम, पद और कार्य अवधि जैसी जानकारी दर्ज करें। Fresher उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी लागू न होने पर संबंधित विकल्प का चयन किया जा सकता है।
Step 6: Documents Upload करें
पोर्टल पर मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें। इनमें आवश्यकता के अनुसार शामिल हो सकते हैं:
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
हस्ताक्षर
-
आधार कार्ड
-
शैक्षणिक प्रमाण पत्र/अंकपत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र
-
कंप्यूटर/तकनीकी प्रमाण पत्र
Step 7: Profile Submit करें और Job के लिए Apply करें
सभी जानकारी भरने के बाद Preview में अपना आवेदन अच्छी तरह जांचें। किसी गलती की स्थिति में Final Submit से पहले उसे सुधारें।
प्रोफाइल पूरा होने के बाद उपलब्ध Active Jobs/Vacancies को देखें और अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
Post Views: 64





