नई दिल्ली। करियर डेस्क
इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा स्थापित एक प्रमुख संस्थान है। इसकी स्थापना 17 जून 2011 को लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, शोध, ज्ञान विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
IIIDEM का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और अन्य हितधारकों की प्रोफेशनल क्षमता को मजबूत करना, चुनावी प्रक्रियाओं में नवाचार को बढ़ावा देना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक मजबूत बनाना है। संस्थान का कैंपस सेक्टर-13, द्वारका, नई दिल्ली में स्थित है। संस्था ने इंटर्नशिप के लिए योग्य और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
IIIDEM के अनुसार इंटर्नशिप फुल-टाइम और इन-पर्सन होगी। इसके लिए दो ट्रैक निर्धारित किए गए हैं
-
Standard Track: 2 से 3 महीने
-
Short-Term Track: 2 सप्ताह
Standard Track के तहत चयनित इंटर्न को ₹8,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड के लिए उपस्थिति, आचरण और संतोषजनक प्रगति जरूरी होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इंटर्नशिप के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में निम्न विषयों या संबंधित विषयों में पोस्टग्रेजुएशन कर रहे हैं-
-
Political Science
-
Public Administration
-
International Relations
-
Development Studies
-
Data Science
-
IIIDEM के कार्य से संबंधित अन्य Allied Disciplines
इसके अलावा, पिछले 2 वर्षों के भीतर पोस्टग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। पोस्टग्रेजुएशन पूरा कर चुके उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA/ग्रेड जरूरी है। उम्मीदवार को पूरी इंटर्नशिप अवधि के दौरान उपलब्ध रहना होगा और IIIDEM, सेक्टर-13, द्वारका, नई दिल्ली से काम करना होगा।
इन क्षेत्रों में काम करने का मिलेगा मौका
इंटर्न को उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, कौशल और संस्थान की जरूरत के अनुसार अलग-अलग विषयगत क्षेत्रों में काम सौंपा जा सकता है। इनमें प्रमुख रूप से—
-
लोकतंत्र को बढ़ावा देना: समावेशन, शांति और सतत भविष्य
-
लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन की कानूनी आधारशिला
-
राजनीतिक दल और उम्मीदवार
-
समावेशी, सटीक और टेक्नोलॉजी आधारित मतदाता पंजीकरण
-
लोकतांत्रिक चुनावी अभियान, मीडिया इंटीग्रिटी और नियामकीय सुरक्षा
-
मतदान प्रणाली, मतदाता पहचान और मतदान दिवस संचालन
-
मतगणना और चुनाव परिणामों में पारदर्शिता एवं ऑडिटेबिलिटी
-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल सिस्टम और इंटीग्रेटेड इलेक्शन टेक्नोलॉजी
-
चुनाव पर्यवेक्षण और इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम
-
चुनावी जोखिम प्रबंधन, रेजिलिएंस और रणनीतिक योजना
-
सतत चुनावी वित्त और चुनावी खर्च का प्रबंधन
-
चुनावी कार्यबल के क्षमता निर्माण के लिए रोडमैप तैयार करना
क्या होगी जिम्मेदारी?
चयनित इंटर्न को रिसर्च नोट्स, पॉलिसी ब्रीफ, रिपोर्ट, प्रेजेंटेशन, ट्रेनिंग मैटेरियल और अन्य नॉलेज प्रोडक्ट तैयार करने में सहयोग करना होगा। इसके अलावा अकादमिक कार्यक्रमों, कॉन्फ्रेंस, कंसल्टेशन, ट्रेनिंग और संस्थागत गतिविधियों में भी सहयोग करना होगा।
इंटर्नशिप के अंत में फाइनल इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने और प्रेजेंटेशन देने की भी आवश्यकता होगी।
किन स्किल्स को मिलेगी प्राथमिकता?
उम्मीदवारों में अच्छी रिसर्च, एनालिटिकल और राइटिंग स्किल्स होनी चाहिए। इसके साथ टीम में और स्वतंत्र रूप से काम करने की क्षमता, MS Word/स्प्रेडशीट/प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर तथा ऑनलाइन रिसर्च की जानकारी अपेक्षित है।अंग्रेजी में अच्छी लिखित और मौखिक संचार क्षमता भी जरूरी है।
आवेदन के लिए जरूरी बातें
जहां लागू हो, उम्मीदवार को अपनी यूनिवर्सिटी/संस्था से No Objection Certificate (NOC) या Permission Letter लेना होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को IIIDEM द्वारा उपलब्ध कराए गए Google Form के माध्यम से अपनी रुचि व्यक्त करनी होगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके शैक्षणिक बैकग्राउंड, संबंधित विषय, Statement of Purpose और संस्थान की आवश्यकताओं के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन इंटरैक्शन और उसके बाद इन-पर्सन इंटरैक्शन में शामिल होना होगा। केवल पात्रता पूरी करने से चयन का अधिकार नहीं मिलेगा।
आवेदन करने के लिए इस गूगल फॉर्म को भरें- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdVHJyflZfT_so_06AzQ0PRTNahUkW89tj-N2dyAd6opg4XZw/viewform
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://iiidem.eci.gov.in/uploads/vacancy/vpdf/1786351730163.pdf
Post Views: 62






