📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

UP में असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी…चयन के लिए ऐसे करें तैयारी

उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC), प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed) भर्ती 2026 के लिए रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 107 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया?

SHARE:

प्रयागराज। उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC), प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर (B.Ed) भर्ती 2026 के लिए रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इससे पहले भी इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन आवश्यक पात्रता और योग्यता को लेकर कुछ आवेदक कोर्ट चले गए जिसकी वजह से मामला लटक गया था। ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके थे उन्हें दोबारा आवेदन करना जरूरी है लेकिन उनसे परीक्षा फीस नहीं देनी होगी।
पद- असिस्टैंट प्रोफेसर (बीएड)
आवश्यक योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री, B.Ed. योग्यता तथा UGC NET/SET/SLET या समकक्ष पीएचडी होना आवश्यक है।
संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री के साथ B.Ed/M.Ed  होना चाहिए वहीं पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को नेट से छूट मिल सकती है. आयु सीमा अधिकतम 62 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी.
वेतनमान-
चयनित अभ्यर्थी को पे लेवल-10 के अनुसार ₹15,600 से ₹39,100 (ग्रेड पे ₹6000) वेतन दिया जाएगा।
कैसे होगा सिलेक्शन?
सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यु के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/default.aspx पर जाकर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
मांगे गए आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे. इसके बाद फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा. अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें. ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके.
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 मई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
वहीं अगर अपलीकेशन फॉर्म में कुछ गलती हो जाए तो उसमें सुधार यानि Correction Window 30 मई 2026 तक किया जा सकता है। लिखित परीक्षा 28 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है, जबकि एडमिट कार्ड 25 जुलाई 2026 तक जारी किए जा सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://upessc.up.gov.in/Notice/bab9-b117-4b45-85d1-aaba.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन 25 फीसदी बढ़ा…नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के द्वारा सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 22.35 अरब के पार पहुंच गई।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं…भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की ज़रूरत पर दिया जोर 

पश्चिम बंगाल- 4 मई को होने वाली काउंटिंग से पहले कोलकाता में EVM की सुरक्षा को लेकर हुआ सियासी घमासान…स्ट्रांगरूम के बाहर बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी..TMC के नेताओं ने BJP के नेताओं पर बैलेट बॉक्स खोलने का लगाया आरोप