लखनऊ. करियर डेस्क। बहुत से युवाओं का सपना होता है कि वे पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करें और समाज को अपराधमुक्त करने की दिशा में अपना योगदान दें। इसके लिए वे पुलिस में भर्ती होने के लिए दिन-रात तैयारी करते हैं। ऐसे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से एसआई और एएसआई के 537 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
विभाग- यूपी पुलिस
पोस्ट- सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), कुल पद- 112 ( GENERAL- 49, OBC-29, SC-23, ST-01, EWS-10)
आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, कम्प्युटर में O लेवल का डिप्लोमा या कोई समकक्ष डिप्लोमा और कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की हिन्दी टायपिंग और 30 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टायपिंग आनी चाहिए
पोस्ट- सहायक सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क), कुल पद- 311 ( GENERAL- 128, OBC-83, SC-64, ST-06, EWS-30)
आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, कम्प्युटर में O लेवल का डिप्लोमा या कोई समकक्ष डिप्लोमा और कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की हिन्दी टायपिंग और 30 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टायपिंग आनी चाहिए.
पोस्ट- एएसआई (लेखा), कुल पद- 114 ( GENERAL- 50, OBC-30, SC-23 ST-01 EWS-10)
आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन (बीकॉम) की डिग्री, कम्प्युटर में O लेवल का डिप्लोमा या कोई समकक्ष डिप्लोमा और कम से कम 15 शब्द प्रति मिनट की हिन्दी और अंग्रेजी में टायपिंग आनी चाहिए.
सभी पदों के लिए आयु सीमा- अभ्यर्थी ने दिनांक 01-07-2025 को 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो और 28 वर्ष से अधिक न हो। अर्थात् अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 01 जुलाई 1997 से पहले तथा 01 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो। सरकारी नियमों के अनुसार आयुसीमा में निर्धारित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी।
परीक्षा फीस- जनरल, ओबीसी, ईडब्लूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए और एससीएसटी के लिए 400 रुपए है जिसे ऑनलाइन आवेदन करने समय क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग के ज़रिए पेमेंट किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा।
वेतनमान- इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा । एसआई (गोपनीय) पद के लिए पे लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि एएसआई (क्लर्क एवं लेखा) पदों के लिए वेतन स्तर 5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा। बेसिक सैलरी के अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे।
आवेदन कैसे करें- इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने की लास्ट डेट 19 जनवरी 2026 या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदक अपना पंजीकरण आधार, डिजीलॉकर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट का उपयोग करके पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें– https://www.upprpb.in/#/auth/landing
ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें


